• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

देहरादून से लखनऊ रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत, जानें इसकी खासियत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 12, 2024
in Uttarakhand, देश
0
देहरादून से लखनऊ रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत, जानें इसकी खासियत
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजधानी दून से लखनऊ के लिए स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे भारत ट्रेन को ट्रेन यार्ड में फूलों से सजाया गया है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और रेलवे के प्रमुख अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।

देहरादून से लखनऊ के लिए नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत

बता दें, देहरादून से लखनऊ के लिए नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई है। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीसी के माध्यम से रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं की शुरुआत की। इस बार इस कार्यक्रम में एक स्टेशन एक उत्पाद कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई। रेलवे ने देहरादून रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो से इस ट्रेन को पहली बार रवाना किया। प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए स्टेशन पर ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने और देखने के लिए रेलवे स्टेशन पर कई एलईडी लगाई गई। वंदे भारत ट्रेन को ट्रेन यार्ड में तैयार किया गया। ट्रेन की वाशिंग के बाद उसको फूलों से सजाया गया। ट्रेन को 9:30 बजे रवाना किया गया। इस समय कोई भी ट्रेन दून स्टेशन से नहीं जाती।

वंदे भारत में फ्री में जाने का मिला मौका

दून-लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन में पहली यात्रा के लिए यादगार बनाने के लिए रेलवे ने निशुल्क टिकट मुहैया कराए गए हैं। डाॅ. टीएन जोहर रिटायर्ड भूवैज्ञानिक ने बताया कि वंदे भारत में जाने का मौका मिल रहा है। वह इसका फायदा धर्मलाभ के लिए उठाएंगे। वह लखनऊ तक इसमें जाएंगे और उसके बाद वहां से अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने के लिए जाएंगे।

8 घंटे का सफर होगा पूरा

देहरादून से लखनऊ तक का सफर 8 घंटे में पूरा कराया जाएगा। वंदे भारत ट्रेन चलने के बाद देहरादून से लखनऊ का सफर 8 घंटे का हो जाएगा। लखनऊ से देहरादून जाने वाले यात्रियों को अभी तक देहरादून- हावड़ा एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस का सफर करना पड़ता है। देहरादून- हावड़ा एक्सप्रेस से लखनऊ से देहरादून पहुंचने में 10 घंटे 15 मिनट और जनता एक्सप्रेस से 13 घंटे 20 मिनट का समय लगता है। वंदे भारत ट्रेन से यह सफर 8 घंटे 15 मिनट में पूरा हो जाएगा।

पांच स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

देहरादून- लखनऊ वंदे भारत ट्रेन पांच स्टेशनों पर रुकेगी। देहरादून से चलकर वंदे भारत ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और आलमनगर में रुकने के बाद लखनऊ पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन के चलने से रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें यात्रा में काफी आसानी हो जाएगी।

सप्ताह में 6 दिन चलेगी ट्रेन

देहरादून के स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि सप्ताह में सोमवार को छोड़कर वंदे भारत ट्रेन 6 दिन चलेगी। 12 मार्च को उद्घाटन के बाद देहरादून से सुबह 9:30 बजे वंदे भारत ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना होगी। वहीं, 13 मार्च से समय सारणी के अनुसार सुबह 5:25 बजे वंदे भारत ट्रेन लखनऊ से चलेगी। दोपहर 1:35 बजे यह ट्रेन देहरादून पहुंचेगी। यही ट्रेन देहरादून से दोपहर 2:25 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। रात 10:40 बजे यह लखनऊ पहुंचेगी।

भगवा होगा वंदे भारत

देहरादून- लखनऊ वंदे भारत ट्रेन भगवा रंग वाला होगा। अभी तक सफेद रंग के वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा था। केरल में वंदे भारत के नए रैक को चलाया जा रहा है। अब देहरादून- लखनऊ वंदे भारत नए रंग का होगा। मेड इन इंडिया हाई स्पीड ट्रेन के रैक को देखकर लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है।

Previous Post

प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या, 640 से अधिक स्कूल बंद, अब सरकार कर रही है ये पहल

Next Post

यहां आधी रात में धधक उठा बाजार, करोड़ों का सामान जलकर खाक

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
यहां आधी रात में धधक उठा बाजार, करोड़ों का सामान जलकर खाक

यहां आधी रात में धधक उठा बाजार, करोड़ों का सामान जलकर खाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.