• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में चलाई जाएगी मानसखंड एक्सप्रेस, पर्यटन विभाग और IRCTC के बीच MoU

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
February 9, 2024
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में चलाई जाएगी मानसखंड एक्सप्रेस, पर्यटन विभाग और IRCTC के बीच MoU
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड में अब श्रद्धालु मानसखंड मंदिरों समेत प्रदेश के दूरस्थ मंदिरों के आसानी से दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग एक नई पहल करने जा रहा है। जिसके तहत मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन संचालित किए जाने को लेकर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और भारतीय रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच एमओयू साइन किया गया। ऐसे में मानसखंड स्थित तमाम मंदिरों के टूर के लिए पहली ट्रेन अप्रैल माह में कोलकाता से शुरू की जाएगी।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए

मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को लेकर हुए एमओयू के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद का सालाना करीब पांच करोड़ रुपया खर्च होगा। पर्यटन विभाग के इस पहल से भारत के सुदूर इलाकों के सैलानी भी उत्तराखंड के तमाम दर्शनीय स्थलों का दीदार कर सकेंगे। इस ट्रेन के संचालन से राज्य के पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा।  साथ ही पर्यटन विभाग ने तय किया है कि भविष्य में तमिलनाडु से कार्तिक स्वामी मंदिर (रुद्रप्रयाग), उड़ीसा से जगन्नाथ मंदिर (उत्तरकाशी) समेत अन्य स्थानों के लिए भी यात्रा कार्यक्रम बनाए जाएंगे।

ट्रेन में मिलेगा उत्तराखंडी व्यंजन

मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन से आने वाले यात्रियों को पूर्णागिरी, हाट कालिका, पाताल भुवनेश्वर, मायावती, बालेश्वर, मानेश्वर, जागेश्वर, गोलू देवता-चितई, नंदा देवी, कसार देवी, कटारमल अल्मोड़ा, नानकमत्ता गुरुद्वारा, खटीमा और नैना देवी नैनीताल समेत अन्य स्थलों का दर्शन करवाया जाएगा। मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन में 500 यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे। ट्रेन के सभी यात्री डिब्बे सेकंड एसी के रहेंगे। ट्रेन में यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था होगी। भोजन के रूप में यात्रियों को उत्तराखंड के व्यंजन भी परोसे जाएंगे। यात्री ट्रेन के जरिए नजदीकी रेलवे स्टेशन तक पहुंचेंगे। उसके बाद बस के जरिए यात्रियों को तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

IRCTC तैयार करेगा टुअर पैकेज

यात्रा के दौरान होटल की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था, बसों से भ्रमण, गाइड आदि को टुअर पैकेज के रूप में आईआरसीटीसी सुनिश्चित करेगा। ये करीब 5 से 6 दिन का पैकेज रहेगा, जिसका रेट जल्द ही आईआरसीटीसी की ओर से जारी किया जाएगा। इसके साथ ही इस ट्रेन को उत्तराखंड से जुड़े तमाम स्थानों, उत्तराखंडी व्यंजन और उत्तराखंड लोक पर्व के चित्रों से सजाया जाएगा, जिससे देश के विभिन्न शहरों से गुजरने पर इन स्थानों के बारे में आम जनमानस को जानकारी भी मिल सकेगी।

Previous Post

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में सर्द हवा का सितम जारी, पाले के अलर्ट के बीच आज ऐसा रहेगा मौसम

Next Post

हल्‍द्वानी हिंसा पर CM धामी सख्त, एक-एक दंगाई की पहचान करने के निर्देश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
हल्‍द्वानी हिंसा पर CM धामी सख्त, एक-एक दंगाई की पहचान करने के निर्देश

हल्‍द्वानी हिंसा पर CM धामी सख्त, एक-एक दंगाई की पहचान करने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.