• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

हरक के बाद अब इस अधिकारी के घर ED की रेड, मचा हड़कंप

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
February 7, 2024
in Uttarakhand
0
हरक के बाद अब इस अधिकारी के घर ED की रेड, मचा हड़कंप
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। बुधवार को उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और उनके कार्यकाल में वन महकमे में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे वन अधिकारियों पर ईडी की गाज गिरी है। ईडी ने हरक सिंह रावत के कई ठिकानों समेत अनेक आईएफएस अफसरों के घरों पर भी ताबड़तोड़ छापे मारे हैं।

उत्तराखंड के चर्चित आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर भी ईडी ने छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार छापे में बड़े पैमाने पर रकम मिली है। आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर पर मिली करोड़ों की नकदी की गिनती के लिए ईडी ने नोट गिनने की दो मशीनें मंगवाई हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन सुशांत पटनायक के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर ईडी अधिकारियों ने दस्तावेज खंगाले हैं। सुशांत पटनायक से पूछताछ भी की है। ईडी की टीम पिछले करीब 8 घंटे से लगातार सुशांत पटनायक के घर पर दस्तावेज खंगाल रही है। खबर है कि टीम को सुशांत पटनायक के घर से भारी मात्रा में कैश भी बरामद हुआ है। उत्तराखंड में महिला से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद चर्चाओं में रहने वाले आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक अब एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के रडार पर आ गए हैं। ईडी की टीम पिछले 8 घंटे से लगातार सुशांत पटनायक के घर पर जांच कर रही है।

बड़ी बात यह है कि टीम को सुशांत पटनायक के घर से करोड़ों की बरामदगी की हुई है। टीम जहां एक तरफ कई घंटे से जांच कर रही है तो दूसरी तरफ कैश बरामद होने के बाद कैश गिनने की मशीन को भी सुशांत पटनायक के घर पर लाया गया है। बताया जा रहा है कि भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद इन मशीनों को मंगवाया गया है।

सुशांत पटनायक के घर पहुंची ईटीवी भारत की टीम ने छापा मारने आई टीम से भी बात करने की कोशिश की लेकिन टीम ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। हालांकि कैश गिनने वाली मशीन को मंगवाने जाने के बाद यह तय हो गया है कि सुशांत पटनायक के घर में भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है।

दरअसल ईडी की ये छापेमारी आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही है। इनमें कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से जुड़ा मामला भी है। कालागढ़ रेंज में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था। मोरघट्टी और पाखरो में अवैध निर्माण का भी मामला जांच में सामने आया। यहां बड़ी संख्या में हरे पेड़ कटवाने का आरोप है। उस दौरान हरक सिंह रावत उत्तराखंड के वन मंत्री थे। विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले हरक सिंह रावत को बीजेपी ने सरकार और पार्टी से निकाल बाहर किया था।  हरक ने फिर कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।

Previous Post

रैणी आपदा का एक साल: आज भी धौली और ऋषि गंगा किनारे जाने से डरते हैं ग्रामीण, दफन हो गई थीं 206 जान

Next Post

हल्द्वानी हिंसा के बाद ताबड़तोड़ एक्शन, खंगाले जा रहे CCTV, 20 से उपद्रवियों की पहचान, 4 लोग गिरफ्तार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
हल्द्वानी हिंसा के बाद ताबड़तोड़ एक्शन, खंगाले जा रहे CCTV, 20 से उपद्रवियों की पहचान,  4 लोग गिरफ्तार

हल्द्वानी हिंसा के बाद ताबड़तोड़ एक्शन, खंगाले जा रहे CCTV, 20 से उपद्रवियों की पहचान, 4 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.