• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में बारिश और हिमपात जारी, शीत के चपेट में प्रदेश, अलर्ट जारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
February 4, 2024
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में बारिश और हिमपात जारी, शीत के चपेट में प्रदेश, अलर्ट जारी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

साल में दूसरी बार आज रविवार को एक बार फिर पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 2500 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार बताए गए थे। जबकि उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी बताई गई। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है।

बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी

चमोली में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके रहे। शनिवार को सुबह चटख धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छ गए, जबकि बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती व माणा घाटियों में बर्फबारी शुरू हो गई, जो देर शाम तक भी होती रही।

बर्फबारी व वर्षा से शीत के चपेट में प्रदेश

प्रदेश में मौसम ने शनिवार को फिर करवट बदली और चारधाम, हेमकुंड साहिब, औली समेत हिमालय की चोटियों पर जोरदार बर्फबारी हुई। भारी बर्फबारी से कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हैं। राज्य में 50 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। चोटियों पर दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी का क्रम जारी रहा। निचले क्षेत्रों में वर्षा और ओलावृष्टि हुई। बर्फबारी व वर्षा के बाद समूचा प्रदेश शीत की चपेट में आ गया। अधिकतर क्षेत्रों में तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

बर्फबारी को लेकर लेकर अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तीन हजार से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात और मैदानी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Previous Post

आइएफएस अधिकारी पर महिला से छेड़छाड़ का मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला

Next Post

राज्यपाल ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी को दिलाई शपथ, जानें उनके बारे में खास बातें

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
राज्यपाल ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी को दिलाई शपथ, जानें उनके बारे में खास बातें

राज्यपाल ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी को दिलाई शपथ, जानें उनके बारे में खास बातें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.