• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

धंसते जोशीमठ को क्यों नहीं छोड़ रहे लोग? सता रहे ये सवाल, पढ़ें

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 29, 2024
in Uttarakhand
0
धंसते जोशीमठ को क्यों नहीं छोड़ रहे लोग? सता रहे ये सवाल, पढ़ें
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चमोली। पुनर्वास के लिए मुआवजा लेने के बाद भी जोशीमठ में कई परिवार भूधंसाव की जद में आए अपने भवन छोड़ने को तैयार नहीं। जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त भवनों का उपयोग कर रहे हैं। मनोहर बाग क्षेत्र में ऐसे 28 भवनों की विद्युत व पेयजल आपूर्ति रविवार को पहुंची ऊर्जा निगम और पेयजल की संयुक्त टीम ने बंद कर दी। ताकि, इनमें आवाजाही को रोका जा सके।

1200 से अधिक भवन  में पड़ी बड़ी दरारे

तीन माह पहले भी टीम यहां बिजली-पानी के कनेक्शन काटने पहुंची थी, लेकिन तब आपदा प्रभावितों के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा था। सीमांत जिले चमोली के जोशीमठ नगर में पिछले वर्ष दो जनवरी को भूधंसाव का क्रम तेज हुआ और देखते ही देखते 1200 से अधिक भवन बड़ी दरारों की चपेट में आ गए।

पैतृक आवास छोड़ने को तैयार नहीं

विशेषज्ञों की सलाह पर इनमें रहने वाले परिवारों को विस्थापित किया जाना है। इसके लिए सरकार ने प्रभावितों को भूमि या मुआवजे का विकल्प दिया है। कई परिवारों को मुआवजा दिया भी जा चुका है। लेकिन, मुश्किल यह है कि कुछ परिवार मुआवजा लेने के बाद भी पैतृक आवास छोड़ने को तैयार नहीं हैं। प्रशासन ने इन परिवारों की जर्जर भवनों में आवाजाही रोकने को तमाम प्रयास किए, मगर हर बार विफलता ही हाथ लगी। ऐसे में अब सख्ती शुरू की गई है। ऊर्जा निगम के एसडीओ अविनाश भट्ट ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर कनेक्शन काटे गए हैं।

जोशीमठ छोड़ने को तैयार नहीं प्रभावित

सरकार ने जोशीमठ से 90 किमी दूर गौचर के बमोथ में 26 हेक्टेयर भूमि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को चयनित की है। आपदा प्रभावित परिवार यहां भी जाना नहीं चाहते। उनका तर्क है कि यह पुनर्वास स्थल अत्यंत दूर है। इसी तरह करीब ढाई करोड़ रुपये से जोशीमठ से 15 किमी दूर ढाक में आपदा प्रभावितों के लिए बनाए गए 15-प्री फेब्रिकेटेड हट भी धूल फांक रहे हैं।

Previous Post

उत्तराखंड में 2 फरवरी को UCC कमेटी सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट, सीएम धामी का ऐलान

Next Post

वाइब्रेंट विलेज हर्षिल की अनुप्रिया रावत ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात, भेंट की ये अनोखी पेंटिंग

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
वाइब्रेंट विलेज हर्षिल की अनुप्रिया रावत ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात, भेंट की ये अनोखी पेंटिंग

वाइब्रेंट विलेज हर्षिल की अनुप्रिया रावत ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात, भेंट की ये अनोखी पेंटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.