• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस समारोह में दिखी उत्तराखंडी लोक संस्कृति की चमक, देखें तस्वीरें

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 26, 2024
in Uttarakhand
0
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस समारोह में दिखी उत्तराखंडी लोक संस्कृति की चमक, देखें तस्वीरें
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल देश भर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में भी 26 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिलेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी, शासन-प्रशासन के अधिकारी समेत आम जनता मौजूद रही।

गणतंत्र दिवस समारोह में सबसे पहले 10 प्लाटूनों की ओर से परेड की गई। जिसमें एक प्लाटून गोरखा राइफल, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, उत्तर प्रदेश पुलिस, एक प्लाटून 40वीं वाहिनी पीएसी, एक प्लाटून महिला 40वीं वाहिनी पीएसी, पीआरडी, होमगार्ड, एनसीसी गर्ल्स और एक प्लाटून NCC ब्वॉयज ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा घुड़सवार पुलिस, दंगा नियंत्रण दल, दूरसंचार, फायर सर्विस और सीपीयू दल की डेमोस्ट्रेशन टीम की ओर से भी रैतिक परेड में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में 9 विभागों की ओर से तैयार की गई है झांकियां की प्रदर्शनी निकाली गई…. इन सभी झांकियां अलग-अलग विभागों की ओर से अपने विभाग से संबंधित झांकियां तैयार की गई. साथ ही सूचना विभाग की ओर से तैयार की गई झांकी “विकसित उत्तराखंड” में विकास कार्यों को समाहित किया गया, जिसने प्रथम स्थान भी हासिल किया।

कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मतदान करने में प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने नृत्य कर संदेश दिया। इस मतदान को लेकर नृत्य संदेश में हर धर्म और समुदाय के लोगों की झलक देखने को मिली। इसके साथ ही जौनसार का हारूल नृत्य, झोलीया नृत्य, चमोली, कुमाऊं के साथ ही तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। जिसने लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा कार्यक्रर्म में 8th गढ़वाल राइफल का बैंड के साथ ही उत्तराखंड महिला पुलिस बैंड ने प्रस्तुति दी। वहीं सीआरपीएफ ने बैंड की प्रस्तुति के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान डीजीपी अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग डॉ. वि मुरूगेशन, रि. पुलिस उप अधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर, उप-निरीक्षक, विशेष श्रेणी चंपावत रमेश चंद्र भट्ट, को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा तमाम पुलिस कर्मचारियों को पुलिस पदक से नवाजा गया।

Previous Post

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 5 फरवरी से होगा शुरू, UCC पर हो सकता है बड़ा ऐलान

Next Post

तीर्थाटन को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस, जल्द तीन नए रूटों पर शुरू होंगी हेली सेवाएं

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
तीर्थाटन को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस, जल्द तीन नए रूटों पर शुरू होंगी हेली सेवाएं

तीर्थाटन को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस, जल्द तीन नए रूटों पर शुरू होंगी हेली सेवाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.