• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 5 फरवरी से होगा शुरू, UCC पर हो सकता है बड़ा ऐलान

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 26, 2024
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 5 फरवरी से होगा शुरू, UCC पर हो सकता है बड़ा ऐलान
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 5 फरवरी को देहरादून स्थित विधानसभा भवन में सुबह 11 बजे से होने जा रहा है। विधानसभा सत्र को लेकर आज शुक्रवार को विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें, 8 सितंबर 2023 को अनिश्चितकाल के लिए सत्र स्थगित हुआ था, जिसके बाद आज सत्र किए जाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

गौर हो कि सीएम धामी के अनुसार यूसीसी के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने यूसीसी का मसौदा लगभग तैयार कर लिया है। उसका संकलन और कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए कार्यकाल 15 दिनों के लिए बढ़ाया गया है. यूसीसी का प्रस्ताव सदन के पटल पर रखने के साथ ही उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण दिए जाने संबंधित विधेयक को भी सदन में पारित कराया जाएगा. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में चार फीसदी आरक्षण दिए जाने संबंधित विधेयक को पारित किया जाएगा। साथ ही व्यवसाय संघ (उत्तराखंड संशोधन) विधेयक, 2020 के निरसंग संबंधित प्रस्ताव को सदन के पटल पर रखा जाएगा. इसके अलावा कुछ अन्य विभागों की वार्षिक रिपोर्ट समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी सदन के पटल पर रखे जा सकते हैं।

दरअसल, उत्तराखंड राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लागू किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही इस बात को कह चुके हैं कि यूसीसी के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद ही एक दिवसीय सत्र बुलाकर यूसीसी को पारित कर दिया जाएगा। इसी क्रम में साल 2024 की हुई पहले मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था. जिसके चलते अब विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूड़ी ने विधानसभा सत्र बुलाए जाने संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं।

Previous Post

गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षण का केन्द्र रही सूचना विभाग की झांकी

Next Post

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस समारोह में दिखी उत्तराखंडी लोक संस्कृति की चमक, देखें तस्वीरें

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस समारोह में दिखी उत्तराखंडी लोक संस्कृति की चमक, देखें तस्वीरें

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस समारोह में दिखी उत्तराखंडी लोक संस्कृति की चमक, देखें तस्वीरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.