• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में गूंजी हुड़के की थाप, उत्तराखंडी संस्कृति की है पहचान

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 23, 2024
in Uttarakhand
0
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में गूंजी हुड़के की थाप, उत्तराखंडी संस्कृति की है पहचान
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। अयोध्या में भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ देश और दुनिया से आए वीआईपी की मौजूदगी में इस पूरे कार्यक्रम को संपन्न करवाया गया। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश भर के राज्यों से लाए गए वाद्य यंत्रों की धुन सुनाई दी। उत्तराखंड के एक वाद्य यंत्र को भी इस मौके पर स्थान मिला। उत्तराखंड के वाद्य यंत्र हुड़के की थाप भी अयोध्या के राम मंदिर में सुनाई दी।

उत्तराखंडी संस्कृति की पहचान है हुड़का

हुड़का उत्तराखंड की प्राचीन वाद्य यंत्रों की एक निशानी है। हालांकि लंबे समय से उत्तराखंड के वाद्य यंत्रों की अपेक्षा हो रही है। सरकार के कार्यक्रम हों या फिर अन्य शादी समारोह, अब उनकी जगह बड़े-बड़े डीजे और स्टेज प्रोग्राम ने ले ली है, जबकि आज भी उत्तराखंड के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल में भी इस वाद्य यंत्र का खूब प्रयोग किया जाता है। भगवान की स्तुति आराधना और प्रार्थना में पारंपरिक वाद्य यंत्रों का आज भी नेपाल में अच्छी तरह से प्रयोग किया जाता है। लेकिन यह बात भी सही है कि यह वाद्य यंत्र हमारे उत्तराखंड का ही है।

खास है हुड़के की बनावट

हुड़का- लोक वाद्यों में हुड़का कुमाऊं में सर्वाधिक प्रयोग में लाया जाता है। स्थानीय देवी-देवताओं के जागर के साथ ही यह विभिन्न उत्सवों, लोक गीतों और लोक नृत्यों में यह प्रयुक्त होता है। इसका मुख्य भाग लकड़ी का बना होता है, जिसे अन्दर से खोखला कर दिया जाता है।  दोनों ओर के सिरे बकरे के आमाशय की झिल्ली से मढ़कर आपस में एक-दूसरे की डोरी से कस दिया जाता है। लकड़ी के इस भाग को स्थानीय भाषा में नाई (नाली) कहते हैं, इसे बजाते समय कंधे में लटकाने के लिये, इसके बीच (कमर के पास) से कपड़े की पट्टी को डोरी से बांध दिया जाता है। बजाते समय कपड़े की पट्टी का खिंचाव हुड़के के पुड़ों और डोरी पर पड़ता है, जिससे इसकी आवाज संतुलित की जाती है, आवाज का संतुलन एवं हुड़के की पुड़ी पर थाप की लय पर वादक को विशेष ध्यान रखना होता है।

विलुप्त होने से बचाने की पहल की जरूरत

हुड़के के बिना हमारे लोकसंगीत की कल्पना मुश्किल है। ख़ास तौर पर कुमाऊँ के जागर हुड़के के बिना संपन्न नहीं हुआ करते। यहाँ 1 से 7 दिन के ज्यादातर जागर हुड़के की ताल पर ही लगा करते हैं। लोक संगीत में भी हुड़के की गमक ऐसा प्रभाव पैदा करती है कि हर कोई थिरकने में मजबूर हो जाता है। हुड़के की ध्वनि सभी ताल वाद्यों से अलग अपनी एक विशिष्ट पहचान भी रखती है। लेकिन आज यह हुड़का विलुप्ति की कगार पर है। लेकिन अयोध्या में इतने बड़े आयोजन के दौरान इस वाद्य यंत्र की गूंज सुनाई देना अपने आप में बड़ी पहल है। यदि इसे और अच्छे से प्रचार प्रसार मिलता है तो लोग इसकी तरफ दोबारा से आकर्षित होंगे। हालांकि हमारे उत्तराखंड के प्रख्यात गायक पद्मश्री प्रीतम भर्तवाण हों या फिर नरेंद्र सिंह नेगी अपने कार्यक्रमों में इस वाद्य यंत्र का प्रयोग हमेशा से करते आए हैं।

Previous Post

गणतंत्र दिवस पर सराहनीय कार्यों के लिए इन पुलिस जवानों को किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट

Next Post

उत्तराखंड में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अलर्ट जारी, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी; ऐसा रहेगा का मौसम

उत्तराखंड में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अलर्ट जारी, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.