• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

News Motor Vehicle Act के खिलाफ देहरादून में चक्काजाम, यात्री हुए परेशान

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 1, 2024
in Uttarakhand
0
News Motor Vehicle Act के खिलाफ देहरादून में चक्काजाम, यात्री हुए परेशान
0
SHARES
29
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। देहरादून में रोडवेज बस चालक और निजी ट्रांसपोर्टर नए मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ मुखर हो गए हैं। साथी ही बस चालक और निजी ट्रांसपोर्टरों तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हो गए हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से एमवी एक्ट के नियमों में बदलाव को लेकर प्रदेश के निजी ट्रांसपोर्टर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। ट्रांसपोर्टर की हड़ताल से ज्यादातर निजी बस, टैक्सी, मैक्सी, ट्रेवलर, विक्रम आदि हड़ताल पर हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताल से यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

ट्रांसपोर्टर केंद्र सरकार के विरुद्ध जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रदेशभर में रोडवेज बस चालकों ने भी चक्का जाम कर दिया है। सभी चालकों ने बस संचालन करने से इनकार कर दिया है, इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी राज्य की रोडवेज बस भी नहीं आ रही, जो बसें बाहर गई थी, वहीं वापस लौट रही हैं।

आरटीओं ने चालकों से की वार्ता

आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने आइएसबीटी पहुंचकर बस चालकों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि हमें सबसे पहले उन यात्रियों की परेशानी को समझना होगा, जो सुबह चार बजे से बसों का इंतजार कर रहे हैं। वार्ता के बाद उन्होंने ऋषिकेश की बस को रवाना करवाया। उन्होंने कहा कि पहले ऋषिकेश की बसों को भेजने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद हरिद्वार, सहारनपुर, रुड़की की बस रवाना होंगी। गौर हो कि नए मोटर व्हीकल एक्ट में हादसे के दौरान ड्राइवरों को दस साल की सजा के साथ 10 लाख रुपए जुर्माना लगाने का नियम है, जिसका चालक विरोध कर रहे हैं।

Previous Post

आज से हजारों सरकारी राशन विक्रेता नहीं बांटेंगे अनाज, लाभांश और मानदेय नहीं मिलने से नाराज

Next Post

नए साल से खरीदेंगे कोई भी पैकेज्ड आइटम….तो पहले जान लीजिए नया नियम

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
नए साल से खरीदेंगे कोई भी पैकेज्ड आइटम….तो पहले जान लीजिए नया नियम

नए साल से खरीदेंगे कोई भी पैकेज्ड आइटम....तो पहले जान लीजिए नया नियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.