• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड यहां हुआ दर्दनाक हादसा, ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 26, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड यहां हुआ दर्दनाक हादसा, ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत
0
SHARES
41
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ईंट के भट्ठे की दीवार गिरने से पांच श्रमिकों की मौत हो गई। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में सुबह के समय ईंट भट्ठे में कच्ची ईंटों को पकाने के लिए उनकी दीवार बना रहे पांच श्रमिकों की दीवार के गिरने से मौत हो गई, जबकि आठ श्रमिक घायल हो गए। जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, एसपी देहात समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

भरभराकर गिर गई दीवार

लहबोली गांव में सवानी ब्रिक फील्ड है। यहां पर करीब सौ से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। इस समय भट्टे पर कच्ची ईंटों की भराई का काम चल रहा है। घोड़ा बुग्गी से श्रमिक ईंटों को भट्ठे के अंदर ले जाकर उनकी दीवार बना रहे थे। इसी बीच कच्ची ईंटों की दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे बड़ी संख्या में श्रमिक ईटों के नीचे दब गए। पूरे इलाके में कोहराम मच गया। आनन-फानन में अन्य श्रमिक मौके की ओर दौड़ पड़े। जेसीबी एवं हाथों से ईंटों को हटाकर निकालने की कोशिश की गई।

ये लोग हुए घायल

इस दौरान मुकुल निवासी उदलहेड़ी थाना मंगलौर, साबिर निवासी मिमनाला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, अंकित निवासी उदलहेड़ी, बाबूराम निवासी लहबोली थाना मंगलौर एवं जग्गी निवासी ग्राम पिनना जिला मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा आशु, समीर समेत पांच लोग घायल हो गए है। सूचना पाकर विधायक मोहम्मद शहजाद, एसपी देहात एसके सिंह, एसडीएम विजयनाथ शुक्ला आदि अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

जेसीबी की मदद से निकाले शव

बता दें कि जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है। एसपी देहात समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अब तक पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन मजदूर लहबोली गांव, एक मजदूर मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानीय गांव के थे।

Previous Post

Poonch Attack: सेहरा सजने से पहले ही बेटे ने दिया देश के लिए बलिदान, पार्थिव शरीर देख बिलख पड़ी मां

Next Post

Uttarakhand Weather Update: नए साल में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Uttarakhand Weather Update:  नए साल में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather Update: नए साल में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.