• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

UKPSC Exam 2023: इन तारीखों में होगी कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा, पढ़ें पूरा अपडेट

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 22, 2023
in Uttarakhand
0
UKPSC Exam 2023: इन तारीखों में होगी कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा, पढ़ें पूरा अपडेट
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2023 के रिक्त पदों के सापेक्ष वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 24, 26 और 27 दिसंबर को प्रदेश के 14 नगरों में आयोजित की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र जुवांठा ने हरिद्वार शहर के परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता लिखित प्रकृति परीक्षा में अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर ले जाने पर प्रतिबंध है।

वेबसाइट पर उपलब्ध है परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर भी उपलब्ध है। बताया कि 23 दिसंबर को सामान्य हिंदी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसी दिन दूसरे सत्र में सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी। 24 दिसंबर को सिविल इंजीनियरिंग प्रथम प्रश्न पत्र सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसी दिन दूसरे सत्र में सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

ये है परीक्षा का समय

26 दिसंबर को मैकेनिकल इंजीनियरिंग का प्रथम प्रश्न पत्र सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय प्रश्न पत्र दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। 27 दिसंबर को इलेक्ट्रिकल- एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग प्रथम प्रश्न पत्र सुबह नौ से 12 बजे और द्वितीय प्रश्न पत्र दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी।

26 नवंबर 2021 को जारी हुआ था नोटिफिकेशन

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 776 पदों के लिए जेई भर्ती का नोटिफिकेशन 26 नवंबर 2021 को जारी किया था। इस भर्ती के लिए परीक्षा सात से दस मई 2022 को हुई थी। परीक्षा में 3,853 अभ्यर्थी पास हुए थे। जिन्हें साक्षात्कार के लिए चुना गया था।

हो गया था पेपर लीक

बाद में जांच के दौरान इस परीक्षा का पेपर लीक पाया गया। आयोग ने परीक्षा रद कर दी थी। एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर इस परीक्षा में पेपर लीक करने के 61 अभ्यर्थियों पर आयोग ने पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें से कुछ अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट से स्टे प्राप्त किया है।

Previous Post

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर होगी चर्चा

Next Post

राजौरी आतंकी हमले में शहीद हुआ चमोली का लाल, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
राजौरी आतंकी हमले में शहीद हुआ चमोली का लाल, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

राजौरी आतंकी हमले में शहीद हुआ चमोली का लाल, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.