• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

स्काउट गाइड के निदेशक से मिले शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, चीफ कमीश्नर्स की बैठक हरिद्वार में कराने का रखा प्रस्ताव

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 20, 2023
in Uttarakhand, खेल, देश
0
स्काउट गाइड के निदेशक से मिले शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, चीफ कमीश्नर्स की बैठक हरिद्वार में कराने का रखा प्रस्ताव
0
SHARES
43
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली भ्रमण के दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय का दौरा किया। मुख्यालय भ्रमण के दौरान उन्होंने संगठन के निदेशक डॉ. राजकुमार कौशिक से मुलाकात कर स्काउट्स एवं गाइड्स की विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली, इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा भी की। वार्ता के दौरान डॉ. रावत ने समस्त राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के चीफ कमीशनर्स की बैठक हरिद्वार में आयोजित कराने का प्रस्ताव भी रखा, जिसे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के निदेशक ने सहर्ष स्वीकार किया।

मंत्री ने ली स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों के बारे में जानकारी

भारत स्काउट गाइड के प्रादेशिक अध्यक्ष एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि उन्होंने आज नई दिल्ली में भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय का दौरा किया। जहां उन्होंने संगठन के प्रमुख अधिकारियों से बातचीत कर स्काउट्स एवं गाइड्स की तमाम गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। डॉ. रावत ने बताया कि मुख्यालय भ्रमण के दौरान उन्होंने भारत स्काउट्स गाइड्स के निदेशक डॉ. राजकुमार कौशिक से मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। वार्ता के दौरान डॉ. रावत ने हरिद्वार में समस्त राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के चीफ कमीशनर्स की बैठक कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे स्काउट गाइड के निदेशक ने सहर्ष स्वीकार कर शीघ्र ही बैठक की तिथि निर्धारित करने की बात कही। इस दौरान डॉ. रावत ने वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली जम्बूरी के लिये उत्तराखंड की दावेदारी मजबूत की। उन्होंने बताया कि इससे अंतराष्ट्रीय कार्यक्रमों में उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के बच्चों की प्रतिभागिता अधिक हो जायेगी। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में स्काउट्स एंड गाइड्स का दायरा बढ़ाया जा रहा है, इसके लिये संस्कृत विद्यालयों से लेकर विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा व मदरसों में भी स्काउट्स एंड गाइड्स की इकाईयों को स्थापित किया जा रहा है ताकि वर्ष 2025 तक प्रदेश में स्काउट्स एंड गाइड्स तथा रोवर रेंजर्स के तौर पर एक लाख छात्र-छात्राओं का पंजीकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। इसके अलावा प्रदेश में स्काउट्स गाइड्स की तमाम गतिविधियों के संचालन के लिये वार्षिक कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने की चिकित्सा मूल्यांकन और रेटिंग बार्ड के अध्यक्ष से मुलाकात
नई दिल्ली भ्रमण के दौरान प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज चिकित्सा मूल्यांकन और रेटिंग बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. बी.एन. गंगाधर से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. रावत ने प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं से बोर्ड अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य के हेल्थ सेक्टर पर सरकार का पूरा फोकस है और इस दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा इकाईयों में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ, फार्मासिस्ट सहित मेडिकल उपकरणों एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। यही वजह है कि देशभर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिये उत्तराखंड को विगत दिवस जीआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।

Previous Post

बर्फबारी में भी नहीं थमेंगे एंबुलेंस के पहिए, सरकार ने किया ये खास इंतजाम

Next Post

सरकारी कॉलेजों में पढ़ रहे बच्चों के लिए काम की खबर, अब सीख सकेंगे उद्यमिता के गुर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
सरकारी कॉलेजों में पढ़ रहे बच्चों के लिए काम की खबर, अब सीख सकेंगे उद्यमिता के गुर

सरकारी कॉलेजों में पढ़ रहे बच्चों के लिए काम की खबर, अब सीख सकेंगे उद्यमिता के गुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.