• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में पाला जमने से बड़ी दुश्वारियां, दून में छह डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 19, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में पाला जमने से बड़ी दुश्वारियां, दून में छह डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में इन दिनों पाला पड़ने के साथ रात के समय ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान की बात मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। उत्तराखंड के कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री तक नीचे चला गया है।

छह डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

देहरादून में तो इस सीजन में न्यूनतम पारा पहली बार छह डिग्री से नीचे पहुंच गया। सोमवार को न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री कम यानी 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। इससे पहले 17 दिसंबर को न्यूनतम पारा छह डिग्री दर्ज किया गया था।

 इस दिन दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में पाला पड़ने से ठंड में इजाफा हुआ है। उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ 22 या 23 दिसंबर को दिखाई दे रहा है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में गिरावट आएगी। यूएसनगर और हरिद्वार के कुछ हिस्सों में उथले से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

तापमान में गिरावट, सेहत पर असर

दिन-रात के तापमान में अंतर से सेहत पर भी असर पड़ रहा है। डॉक्टरों की मानें तो इस समय फ्लू की आशंका रहती है। मौसम में फेफड़े और दिल के मरीजों को विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। ठंड से बचाव के उपाय जरूरी हैं और खानपान को लेकर एहतियात बरतनी चाहिए। ठंड से मरीज की श्वांस नलियां सिकुड़ जाती हैं और बलगम अधिक बनने लगता है। ऐसे में सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।

Previous Post

सीएम धामी का बड़ा फैसला, अब डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से संचालित होंगे उत्तराखंड के मॉडर्न मदरसे

Next Post

यहां एक के बाद एक टकराई 8 गाड़ियां, वीडियो वायरल, देखें

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
यहां एक के बाद एक टकराई 8 गाड़ियां, वीडियो वायरल, देखें

यहां एक के बाद एक टकराई 8 गाड़ियां, वीडियो वायरल, देखें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.