• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

इंडियन आइडल शो के मंच पर सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमवीर ने बयां की संघर्ष की कहानी; भावुक हुए लोग

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 17, 2023
in Uttarakhand, देश
0
इंडियन आइडल शो के मंच पर सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमवीर ने बयां की संघर्ष की कहानी; भावुक हुए लोग
0
SHARES
51
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन तक फंसे रहे 41 श्रमवीरों ने टीवी शो इंडियन आइडल के मंच पर सुरंग के भीतर बिताए उन दिनों का संघर्ष बयां किया। इस दौरान उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी गब्बर सिंह नेगी ने बताया कि वह किस तरह सुरंग में फंसे अपने साथियों को हिम्मत बंधाते रहे। गब्बर सिंह और उनके साथियों की आप बीती सुनकर शो में उपस्थित निर्णायक मंडल के सदस्य व अन्य लोग भावुक हो गए।

दिवाली की शाम फंसे थे 41 मजदूर

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में चारधाम आलवेदर रोड परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में 12 नवंबर की सुबह 5:30 बजे भूस्खलन होने से नवयुग इंजीनियरिग कंपनी में फोरमैन गब्बर सिंह नेगी समेत 41 श्रमवीर फंस गए थे। सभी को 17 दिन तक युद्धस्तर पर चले बचाव अभियान के बाद 28 नवंबर को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था। शनिवार को प्रसारित इंडियन आइडल के एपीसोड में इन श्रमवीरों को आमंत्रित किया गया था।

कुमार सानू ने की श्रमवीरों के संघर्ष की सराहना

शो के दौरान सभी 41 श्रमवीरों को मंच पर बुलाया गया, जहां गायक कुमार सानू ने एक-एक कर उनका परिचय प्राप्त किया। साथ ही उनके संघर्ष की सराहना की और पूरे देश को उनके धैर्य व साहस से अवगत कराया।

छिप-छिप कर रोते थे 

इस दौरान गब्बर सिंह नेगी सुरंग में बिताए उन दिनों के बारे में बताते हुए भावुक हो गए। गब्बर सिंह ने बताया कि सुबह जब वह सुरंग से निकलने की तैयारी कर रहे थे, तभी कुछ गिरने की आवाज आई। वह अपने दो साथियों के साथ भूस्खलन क्षेत्र में पहुंचे तो दृश्य देखकर घबरा गए, लेकिन उन्होंने अपना डर साथियों को महसूस नहीं होने दिया। साथियों का हौसला न टूटे, इसके लिए वह छिप-छिप कर रोते थे। साथ ही उन्हें समझाते रहे कि किसी भी स्थिति में हमें हिम्मत नहीं हारनी है।

सुरंग के ऊपर से टपकते पानी से बुझाया प्यास

गब्बर सिंह ने बताया कि भोजन की आपूर्ति शुरू होने से पहले उन्होंने और उनके साथियों ने किस तरह मूंगफली व केले के छिलके से पेट भरा। साथ ही सुरंग के ऊपर से टपकते पानी का उपयोग किया। गब्बर सिंह ने शो के दौरान एक प्रतिभागी उत्कर्ष बाखड़े से गीत सुनाने की मांग की, जिसे उन्होंने सहर्ष पूरा किया।

Previous Post

राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अमेरिका में उत्साह, हिंदू रहवासियों ने रैली निकालकर मनाया जश्न

Next Post

उत्तराखंड में शुरू हुई देश की पहली हिमालयी एयर सफारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
उत्तराखंड में शुरू हुई देश की पहली हिमालयी एयर सफारी

उत्तराखंड में शुरू हुई देश की पहली हिमालयी एयर सफारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.