• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

1971 India-Pakistan War: उत्तराखंड के 255 वीर सपूतों ने दिखाया था पराक्रम

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 16, 2023
in Uttarakhand, देश, सेना
0
1971 India-Pakistan War:  उत्तराखंड के 255 वीर सपूतों ने दिखाया था पराक्रम
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड को वीरों की धरती यूं ही नहीं कहा जाता। प्रथम विश्व युद्ध से लेकर द्वितीय विश्व युद्ध, नेव चापेल युद्ध, भारत-पाकिस्तान युद्ध, भारत-चीन युद्ध, करगिल युद्ध और ना जाने कितने ऐसे युद्ध हैं, जहां पहाड़ के सपूतों ने दुश्मन के रौंगटे खड़े कर दिए। आज एक बार फिर से उन वीरों की वीरता को याद करने का दिन है। आज फिर से उन 255 शहीदों को याद करने का दिन है, जिनके आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए थे।

वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सशस्त्र सेनाओं की ऐतिहासिक जीत के 52 वर्ष पूरे हो गए हैं। 1971 में आज ही के दिन पाकिस्तान ने भारत के आगे घुटने टेके थे। इस युद्ध में उत्तराखंड के वीर सपूतों के अदम्य साहस को कोई भुला नहीं सकता। उत्तराखंड के 255 वीर इस युद्ध में शहीद हुए थे। 74 जांबाजों को वीरता पदकों से सम्मानित किया गया था। 255 शहीदों के अलावा उत्तराखंड के 78 सैनिक इस युद्ध में घायल हुए थे।

आज भी भारतीय सेना के हर जवान को ये कहानी सुनाई जाती है। उस वक्त सेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ थे, जो कि बाद में फील्ड मार्शल बने। इसके अलावा बांग्लादेश में पूर्वी कमान का नेतृत्व करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा ने भी उत्तराखंड के वीर जवानों के शौर्य और साहस को सलाम किया था। ये वो पल था जब पाकिस्तान के लेफ्टिनेंट जनरल एके नियाजी ने अपने 90 हजार सैनिकों के साथ भारत के सामने आत्मसमर्पण कर हथियार डाल दिए थे। इस आत्मसमर्पण के साथ ही ये युद्ध भी समाप्त हो गया था। उस दौरान जनरल नियाजी ने अपनी पिस्तौल जनरल अरोड़ॉा को सौंप दी थी। आज भी ये पिस्तौल इंडियन मिलिट्री एकेडमी की शान बढ़ाती है और अफसरों में जोश भरने का काम करती है।

सिर्फ 1971 ही नहीं बल्कि 1965 के युद्ध में भी उत्तराखंड के वीर सपूत पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन चुके हैं। 1965 में हुए इस युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना भारत की सरजमीं पर घुसपैठ कर रही थी। एक तरफ भारतीय फौज की कई टुकड़ियों दुश्मनों पर दनादन गोलियां बरसा रही थी, तो दूसरी तरफ गढ़वाल राइफल की एक टुकड़ी ने पाकिस्तान को उसी के तरीके से जवाब देने की ठान ली। गढ़वाल राइफल के मतवाले इस युद्ध में भारतीय सेना की अगुवाई कर रहे थे।युद्ध के दौरान एक मौका ऐसा आया जब आठवीं गढ़वाल राइफल के जवान पाकिस्तान की सीमा में घुस गए। पाकिस्तानी घुसपैठियों को जवाब देने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता था ? वीरता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि आठवीं गढ़वाल राइफल के जवानों ने पाकिस्तान में मौजूद बुटुर डोंगराडी नाम की जगह पर तिरंगा लहरा दिया था।

Previous Post

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना की जीत के 52 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Next Post

हैकरों ने पुलिस के फेसबुक पर ही लगाई सेंध, लगाई आपत्तिजनक तस्वीर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नंदा राजजात यात्रा में यात्रा मार्ग पर दूरसंचार की व्यवस्थाओं के साथ डिजिटल ट्रेकिंग सिस्टम बनाया जाए- मुख्यमंत्री।

June 17, 2025

टॉपर्स को मिलेगा विशेष सम्मान, सीएम के निर्देश पर बनेंगे एक दिन के डीएम और एसपी

June 17, 2025
रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई  सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा को पूर्ण रूप से बंद रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा को पूर्ण रूप से बंद रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

June 16, 2025
केदारनाथ हैली क्रैश में पायलेट समेत सात लोगों की मौत

केदारनाथ हैली क्रैश में पायलेट समेत सात लोगों की मौत

June 15, 2025
मानसून आने से पहले cm धामी ने बुलाई बैठक,अधिकारियों को दिए निर्देश

हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश – राज्य में बनेगी सख्त एसओपी

June 15, 2025
मानसून आने से पहले cm धामी ने बुलाई बैठक,अधिकारियों को दिए निर्देश

मानसून आने से पहले cm धामी ने बुलाई बैठक,अधिकारियों को दिए निर्देश

June 15, 2025
Next Post
हैकरों ने पुलिस के फेसबुक पर ही लगाई सेंध, लगाई आपत्तिजनक तस्वीर

हैकरों ने पुलिस के फेसबुक पर ही लगाई सेंध, लगाई आपत्तिजनक तस्वीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.