• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बाबा नीब करौरी के भक्तों के लिए अच्छी खबर, बाबा की कुटिया का भी होगा कायाकल्प

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 13, 2023
in Uttarakhand
0
बाबा नीब करौरी के भक्तों के लिए अच्छी खबर, बाबा की कुटिया का भी होगा कायाकल्प
0
SHARES
65
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नैनीताल। बाबा नीब करौरी के देश व दुनिया में फैले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। भवाली-ज्योलीकोट मार्ग स्थित भूमियांधार में बाबा की कुटिया का अब कायाकल्प होगा। कैंची धाम की तरह इसे भी धार्मिक पर्यटन से जोड़कर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। भक्तों के ठहरने की व्यवस्था के साथ ही पार्किंग का निर्माण होगा। योजना से ग्रामीणों को जोड़ते हुए होम स्टे की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। इस पहल से भूमियांधार गांव मुख्यधारा से जुड़ेगा और कैंची धाम पर दबाव भी कम होगा। इसके लिए जिला प्रशासन पर्यटन विभाग के साथ मिलकर इसकी ब्रांडिंग करेगा।

केएमवीएन की साइट प मिलेगी हर जानकारी 
केएमवीएन की साइट पर एक विंडो भी बनाया जाएगा। इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालु बाबा की कुटिया के बारे में जानेंगे। आवागमन की सुविधा का भी पता लगा सकेंगे। मंडलायुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को बाबा की कुटिया का निरीक्षण किया और पूजन कर ध्यान भी लगाया।

भूमियांधार गांव को धार्मिक पर्यटन से जोड़ा जाएगा
इस दौरान मंडलायुक्त दीपक रावत ने कहा कि भूमियांधार गांव को धार्मिक पर्यटन से जोड़ा जाएगा। भक्तों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि पर्यटन से जोड़ने के लिए ग्रामीणों को होम स्टे का बेहतर विकल्प देंगे। इस दौरान पूर्व प्रधान मिनाक्षी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजलि बिष्ट, पंकज बिष्ट ने आयुक्त को बाबा नीब करौरी की प्रतिमा भेंट की।

कौन है बाबा नीब करौरी
बाबा नीब करौरी ने अपने जीवनकाल में 108 हनुमान मंदिरों का निर्माण कराया। सबसे पहले बाबा ने हनुमान गढ़ी में बजरंगबली मंदिर की नींव रखी। इसी क्रम में उन्होंने भूमियांधार में सड़क किनारे हनुमान जी के एक मंदिर का निर्माण कराया। यहां वह भक्तों को अक्सर साधना में लीन मिलते। इससे कैंची धाम की तरह यहां से भी भक्तों का विशेष लगाव है। लेकिन प्रचार व सुविधाओं के अभाव में यहां आने वाले भक्तों की संख्या धीरे-धीरे कम होती गई। लेकिन अब कमिश्नर के प्रयास से इसके विकास की उम्मीद जगी है।

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी से एक्टर अनुपम खेर ने की मुलाकात

Next Post

मध्यप्रदेश सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर विशिष्ठ अतिथि शामिल हुए सीएम धामी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
मध्यप्रदेश सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर विशिष्ठ अतिथि शामिल हुए सीएम धामी

मध्यप्रदेश सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर विशिष्ठ अतिथि शामिल हुए सीएम धामी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.