• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

देहरादून रिलायंस ज्वैलरी लूटकांड का ‘पायलट’ अरेस्ट, मुठभेड़ में लगी गोली

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 9, 2023
in Uttarakhand, क्राइम
0
देहरादून रिलायंस ज्वैलरी लूटकांड का ‘पायलट’ अरेस्ट, मुठभेड़ में लगी गोली
0
SHARES
34
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: बीते 9 नवंबर को राजधानी दून के रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती मामले में दून पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। डकैती की घटना में शामिल दो लाख रुपए के इनामी आरोपी विक्रम कुशवाहा को बीती 8 दिसंबर को यूपी के पीलीभीत के कजरी निरंजनपुर कस्बे से अरेस्ट किया गया। जिसके बाद पूछताछ के लिए उसे देहरादून लाया गया था। इसके बाद देर रात विक्रम को देहरादून प्रेमनगर के जंगल एरिया में हथियार बरामदगी के लिए ले जाया गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार ने पुलिस पर किया हमला

डकैती के आरोपी विक्रम कुशवाहा द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने पर उसका जवाब दिया गया। पुलिस के अनुसार उनकी टीम ने भी जवाबी फायरिंग। मुठभेड़ के दौरान आरोपी विक्रम के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोडेड पिस्टल बरामद की है।

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती मामले में अब तक 8 अरेस्ट

दून पुलिस अबतक इस मामले में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। रिलायंस ज्वैलरी शोरूम मामले में घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों में से मुख्य आरोपी अभिषेक को पुलिस द्वारा बिहार से गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ में डकैती कांड में आरोपी प्रिंस और विक्रम कुशवाहा के अलावा राहुल और अविनाश के शामिल होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। पहले ही प्रिंस और विक्रम कुशवाहा पर पुलिस ने 02-02 लाख का इनाम घोषित किया था। वहीं, घटना में फरार चल रहे 02 अन्य आरोपी राहुल और अविनाश पर एसएसपी देहरादून द्वारा 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

9 नवंबर को रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई थी डकैती

बता दें कि 9 नवंबर को जब उत्तराखंड अपना स्थापना दिवस मना रहा था और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून में थीं तो दिन दहाड़े रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में 20 करोड़ से ज्यादा की डकैती पड़ी थी। बिहार के कुख्यात गिरोह ने देहरादून स्थित रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती डाल दी थी। बंदूकों की नोक पर डकैतों ने 20 करोड़ रुपए से अधिक के जेवरात और नकदी लूट ली थी। ये उत्तराखंड की सबसे बड़ी डकैती थी।

Previous Post

UKGIS 2023: गृहमंत्री अमित शाह करेंगे समिट का समापन, सीएम धामी के लिए कही ये बड़ी बात

Next Post

Uttarakhand में खुलेंगे 10 निजी विश्वविद्यालय, तीन नए मेडिकल कालेज, निवेशकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी सरकार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Uttarakhand में खुलेंगे 10 निजी विश्वविद्यालय, तीन नए मेडिकल कालेज, निवेशकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी सरकार

Uttarakhand में खुलेंगे 10 निजी विश्वविद्यालय, तीन नए मेडिकल कालेज, निवेशकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.