• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सीएम धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 9, 2023
in Uttarakhand
0
सीएम धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। सीएम धामी ने देहरादून स्थित बीजेपी के कार्यालय में मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

हरिद्वार में किया जाएगा अंतिम संस्कार

मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा। उत्तराखंड सरकार ने घोषणा की है जिस जिले में मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का अंतिम संस्कार होगा, वहां उस दिन प्रदेश सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे। उनकी अंत्येष्टि हरिद्वार में हो रही है। इस कारण आज हरिद्वार के सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। उत्तराखंड शासन के सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस आशय का पत्र भी जारी किया है।

शुक्रवार को हुआ था गांववासी का निधन

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का शुक्रवार को निधन हो गया था। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 19 नवंबर को उन्हें खराब स्वास्थ्य के कारण कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब सीएम धामी भी उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे। उनका इलाज एम्स ऋषिकेश से भी चल रहा था। आखिरकार शुक्रवार 8 दिसंबर को उनका निधन हो गया। मोहन सिंह ‘गांववासी’ बीजेपी सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री रह चुके थे। वो ‘गांववासी’ के नाम से प्रसिद्ध थे। मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के निधन के बाद प्रदेश बीजेपी में शोक की लहर है।

Previous Post

सीएयू की टीम से क्रिकेट खेलने के लिए अब मूल निवास प्रमाण पत्र होगा जरूरी

Next Post

UKGIS 2023: गृहमंत्री अमित शाह करेंगे समिट का समापन, सीएम धामी के लिए कही ये बड़ी बात

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
UKGIS 2023: गृहमंत्री अमित शाह करेंगे  समिट का समापन, सीएम धामी के लिए कही ये बड़ी बात

UKGIS 2023: गृहमंत्री अमित शाह करेंगे समिट का समापन, सीएम धामी के लिए कही ये बड़ी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.