• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 9, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार से मौसम का मिजाज बदलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते सोमवार शाम से मौसम में बदलाव आ सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और हिमपात के भी आसार हैं। फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा। उत्तराखंड में शुक्रवार को सुबह से ही चटक धूप खिली रही। मैदानी क्षेत्र में शीत लहर से कंपकंपी बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्र में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। बारिश नहीं होने के कारण तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है । मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्क बना रह सकता है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने के कारण तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।

हरिद्वार और नगर उधम सिंह नगर के ज्यादातर क्षेत्रों में उथला कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। सोमवार तक ताजा पश्चिमी विक्षोभकी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है जिससे मौसम में बदलाव आ सकता है। इन दिनों शीत लहर में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन के समय चटख धूप भले ही ठंड से राहत दिला रही हो लेकिन सुबह और शाम के समय चल रही शीत लहर ने कंपकंपी छुड़ा रखी है। उत्तराखंड के चकराता में खासी ठंड पड़ने लगी है।

मौसम के बदले मिजाज के कारण इन दिनों चकराता सहित जौनपुर के ऊंचाई वाले इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं इस ठंड का असर चकराता के छावनी बाजार में भी देखने को मिल रहा है। ठंड के कहर के चलते बाजार में लोगों की आवाजाही भी कम हो गयी है। इसकी वजह से ज्यादातर समय छावनी बाजार में सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं सीएचसी चकराता में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में सर्दी,खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। जिन्हें डॉक्टर ठंड से बचने की हिदायत भी दे रहे हैं।

Previous Post

IMA POP 2023: भारतीय सेना को मिली 343 युवा अफसरों टोली, कड़ा प्रशिक्षण लेकर देश सेवा में होंगे तैनात

Next Post

Investor Summit: X पर लगातार 12 घंटों तक ट्रेंडिंग पर रहा #ModiInUKInvestorSummit और #DestinationUttarakhand

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
Investor Summit: X पर लगातार 12 घंटों तक ट्रेंडिंग पर रहा #ModiInUKInvestorSummit और #DestinationUttarakhand

Investor Summit: X पर लगातार 12 घंटों तक ट्रेंडिंग पर रहा #ModiInUKInvestorSummit और #DestinationUttarakhand

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.