• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत की दूसरी पुण्यतिथि आज, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 8, 2023
in Uttarakhand
0
देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत की दूसरी पुण्यतिथि आज, सीएम ने दी श्रद्धांजलि
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आज देश के पहले सीडीएस रहे स्वर्गीय बिपिन रावत की दूसरी पुण्यतिथि है। 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर के नीलगिरी के जंगलों में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से उनकी मौत हो गई थी। उनके साथ उनकी पत्नी मधुरिका रावत की भी मौत हो गई थी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय बिपिन रावत को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- सैन्यधाम उत्तराखंड के गौरव, अदम्य शौर्य और साहस के पर्याय, देश के प्रथम सीडीएस पद्म विभूषण से अलंकृत स्व. बिपिन रावत जी की पुण्यतिथि पर देहरादून में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आज सीडीएस जनरल बिपिन रावत की दूसरी पुण्यतिथि 
आठ दिसंबर, 2021 को जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान चली गई थी। दुर्घटना में मारे गए अन्य लोगों में उनके रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर लखबिंदर सिंह लिद्दर, स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पीएस चौहान, स्क्वाड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जूनियर वारंट अधिकारी प्रदीप ए, हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक साईं तेजा थे।

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हुआ था सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जन्म
सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जन्म 16 मार्च 1958 को उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हुआ था। एक सैनिक परिवार में उनका जन्म हुआ था। अपने करियर में जनरल बिपिन रावत ने कई जिम्मेदारियों को निर्वहन किया। वहीं, पदोन्नति पाते हुए वो थल सेना अध्यक्ष बने। थल सेना के पद से रिटायर हुए तो उन्हें देश का पहला सीडीएस नियुक्त किया गया।

Previous Post

Uttarakhand Investor Summit: अडानी समेत कई निवेशकों ने किया उत्तराखंड में बड़े निवेश का एलान

Next Post

IMA POP 2023: भारतीय सेना को मिली 343 युवा अफसरों टोली, कड़ा प्रशिक्षण लेकर देश सेवा में होंगे तैनात

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
IMA POP 2023: भारतीय सेना को मिली 343 युवा अफसरों टोली, कड़ा प्रशिक्षण लेकर देश सेवा में होंगे तैनात

IMA POP 2023: भारतीय सेना को मिली 343 युवा अफसरों टोली, कड़ा प्रशिक्षण लेकर देश सेवा में होंगे तैनात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.