• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

अजब-गजब: घरवालों ने बेटे का किया अंतिम संस्कार, जब उसे वीडियो कॉल में देखा…तो उड़ गए होश

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 30, 2023
in Uttarakhand
0
अजब-गजब: घरवालों ने बेटे का किया अंतिम संस्कार, जब उसे वीडियो कॉल में देखा…तो उड़ गए होश
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ऊधमसिंह नगर: खबर हैरान करने वाली है। इस मामले में पुलिस धोखा गई। यह कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन, मां-बाप और अन्य परिजन भी उसे नहीं पहचान पाए। ये मामला चर्चा में है। तीन दिन पहले परिजनों ने जिस बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया था। उसका जब घरवालों के पास वीडियो कॉल आया तो सबके होश उड़ गए। हर कोई हैरान हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। अब सवाल यह है कि जब उनका बेटा जिंदा है, तो फिर वो कौन था, जिसका तीन दिन पहले वो अंतिम संस्कार कर आए और मातम बना रहे थे।

अज्ञात के शव की शिनाख्त अपने पुत्र के रूप में की और उसका शव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पुत्र तीन दिन बाद वीडियो कॉल कर बोला कि वह तो जिंदा है। बुधवार को परिजन रुद्रपुर जाकर उसे घर लेकर आए। अब घर में एक ओर जहां खुशी का माहौल है, वहीं इस बात को लेकर कौतुहल है कि जिसका अंतिम संस्कार कर दिया वह कौन था। आखिर इतनी बड़ी चूक किस स्तर पर हुई। जिससे पुलिस, अस्पताल प्रशासन व परिजन भी धोखा खा गए।

धर्मानंद भट्ट का 42 वर्षीय पुत्र नवीन भट्ट जो कि किन्हीं कारणों के चलते परिवार और बच्चों से काफी समय से अलग रहता था और उसका पता ठिकाना भी घर वालों को ठीक से मालूम नहीं था। 25 नवंबर को कोतवाली से सूचना मिली कि सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में बीमारी के चलते नवीन भट्ट की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही धर्मानंद भट्ट, केशव भट्ट और अन्य ग्रामीण शव को लेने हल्द्वानी चले गए। परिवार वालों ने शव की शिनाख्त नवीन भट्ट के रूप में की।

26 नवंबर को शारदा घाट बनबसा में विधि विधान के साथ अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संस्कार के बाद घर पर क्रिया चल रही थी। रिश्तेदार शोक व्यक्त करने घर आ रहे थे। तीन दिन बाद 29 नवंबर को रुद्रपुर में होटल चलाने वाले नवीन के भाई केशव दत्त भट्ट को उसके मित्र का फोन आया कि होटल बंद क्यों है। केशव ने बताया कि उसके भाई नवीन की मौत हो गई है।

मित्र ने फोन पर बताया कि उसके भाई नवीन को तो उन्होंने अभी देखा है। यकीन न हो तो वह वीडियो कॉल करा देगा। केशव के मित्र ने नवीन के साथ वीडियो कॉल कराई। वीडियो कॉल में बात होने के बाद परिवार के लोग तत्काल रुद्रपुर रवाना हुए। शाम को नवीन जब घर पहुंचा तो घर में खुशी का माहौल गया।

Previous Post

बद्रीनाथ-केदारनाथ बर्फ की चादर से ढका…नजारा हुआ खूबसूरत, मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड शुरू

Next Post

डीजीपी अशोक कुमार का कार्यकाल पूरा, विदाई समारोह में हुए भावुक

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
डीजीपी अशोक कुमार का कार्यकाल पूरा, विदाई समारोह में हुए भावुक

डीजीपी अशोक कुमार का कार्यकाल पूरा, विदाई समारोह में हुए भावुक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.