• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

टनल के मजदूरों के बाहर निकलने पर सीएम आवास पर मनी ‘दिवाली’, सीएम धामी भी झूमे, श्रमिकों के साथ किया डिनर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 30, 2023
in Uttarakhand
0
टनल के मजदूरों के बाहर निकलने पर सीएम आवास पर मनी ‘दिवाली’, सीएम धामी भी झूमे, श्रमिकों के साथ किया डिनर
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित सिलक्यारा टनल में 17 दिनों से फंसे मजदूरों को रेस्क्यू कर 28 नवंबर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद हर जगह जश्न का माहौल है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित अपने आवास पर इगास पर्व का आयोजन किया। इस खास आयोजन में रेस्क्यू किए गए श्रमिक भाइयों के साथ सीएम धामी जमकर थिरकते नजर आए. सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकाले जाने की खुशी में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। इस खास मौके पर सीएम ने कहा कि मेरी दिवाली मंगलवार को आयी, जब सुरंग के अंदर 17 दिनों से फंसे मजदूरों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, उत्तराखंड मना रहा जीत का ‘इगास’। उन्होंने आगे लिखा कि सभी श्रमिक भाइयों को सिलक्यारा टनल से सकुशल रेस्क्यू किए जाने पर आज उनके परिजनों के साथ शासकीय आवास पर देवभूमि उत्तराखण्ड का लोकपर्व इगास मनाया। समारोह के दौरान सीएम धामी ने अपने आवास पर सभी श्रमिक भाईयों के साथ भोजन भी किया।

उत्तराखण्ड मना रहा जीत का ‘इगास’

सभी श्रमिक भाइयों को सिलक्यारा टनल से सकुशल रेस्क्यू किए जाने पर आज उनके परिजनों के साथ शासकीय आवास पर देवभूमि उत्तराखण्ड का लोकपर्व इगास मनाया। pic.twitter.com/0hsw0wnOMM

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 29, 2023

सीएम हाउस पर हुआ इगास पर्व का आयोजन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देहरादून स्थित आवास पर इगास पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम श्रमिकों के साथ जमकर थिरकते हुए नजर आए। सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकाले जाने की खुशी में सीएम ने ‘इगास’ पर्व का आयोजन किया था, जिसमें जमकर आतिशबाजी भी की गई। सीएम ने कहा कि श्रमिकों के निकलने से वह उतने ही प्रसन्न हैं जितना श्रमिक भाईयों के परिवार वाले हैं। धामी ने कहा कि मेरी दिवाली, इगास और देव दिवाली अब जाकर आयी है। बता दें, उत्तराखंड में दिवाली के दस दिन बाद इगास मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि श्रमिक उनके परिवार की तरह हैं।

मजदूरों को रेस्क्यू के बाद ले जाया गया था अस्पताल
वहीं इससे पहले सिलक्यारा-बारकोट सुरंग हादसे में फंसे सभी 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के बाद उन्हें तत्काल चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। यहां करीब 24 घंटे की चिकित्सा निगरानी में रखे जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं रेस्क्यू किए गए सभी श्रमिकों को बाहर निकालने के बाद से उनके स्वास्थ्य में किसी प्रकार की खराबी नहीं देखी गई थी। सभी श्रमिक पूरी तरह से स्वस्थ्य है।

Previous Post

होमगार्डों को नहीं होना पड़ेगा परेशान, अब मिलेगा मातृत्व अवकाश

Next Post

बद्रीनाथ-केदारनाथ बर्फ की चादर से ढका…नजारा हुआ खूबसूरत, मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड शुरू

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
बद्रीनाथ-केदारनाथ बर्फ की चादर से ढका…नजारा हुआ खूबसूरत, मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड शुरू

बद्रीनाथ-केदारनाथ बर्फ की चादर से ढका...नजारा हुआ खूबसूरत, मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.