• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

टनल में 41 मजदूर लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग, कांग्रेस ने उठाए सवाल….तो बीजेपी ने किया पलटवार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 20, 2023
in Uttarakhand
0
टनल में 41 मजदूर लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग, कांग्रेस ने उठाए सवाल….तो बीजेपी ने किया पलटवार
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे मजदूरों को आज 9 दिन बीत चुके हैं। 41 मजदूर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार केवल हवा-हवाई बातें कर रही है, मजदूर धीरे-धीरे मौत की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ठेका कंपनी के खिलाफ जांच करने से बच रही है।

सरकार बोल रही है झूठ- करण मेहरा
उत्तरकाशी टनल हादसे पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने राज्य और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार लगातार लोगों से झूठ बोलती आ रही है। पिछले 9 दिनों से रोज बताया जा रहा है कि मजदूर आज निकल जाएंगे। लेकिन ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। मजदूरों तक पहुंचने में अभी तीन से चार दिन और लगने वाले हैं। लेकिन राज्य सरकार लगातार झूठ परोसती आ रही ह। उन्होंने टनल हादसे पर सरकार से सवाल किया है कि सरकार इस हादसे में जिम्मेदारी तय से क्यों बच रही है।

मजदूरों की सलामती के लिए यज्ञ
उन्होंने कहा कि जिस कंपनी ने टनल बनाने का काम शुरू किया है उसके ऊपर पहले से ही गंभीर आरोप लग रहे हैं। उन्होंने आगे कि इस स्थान पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। लेकिन उनकी जांच फाइल दबा दी गई। करण मेहरा ने कहा कि हम टनल में फंसे हुए मजदूरों की सलामती के लिए यज्ञ करने जा रहे हैं. जिसमें हमारे साथ अन्य मजदूर भाई भी शामिल होंगे, जो टनल में फंसे मजदूरों की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना करेंगे।

बीजेपी ने किया जोरदार पलटवार
कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ दिखावा कर लोगों को भ्रमित करना चाहती है, जबकि राज्य सरकार लगातार इस विषय पर काम कर रही है न केवल राज्य सरकार बल्कि केंद्र सरकार भी लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लगातार फोन के माध्यम से संपर्क में हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के कई अधिकारी टनल के पास मौजूद हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसे मामलों में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है।

Previous Post

यहां दो बसों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, बस में सवार 22 लोगों की बाल-बाल बची जान

Next Post

Harish Rawat: पूर्व सीएम हरीश रावत मैक्स अस्पताल में भर्ती, स्थिति सामान्य

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
Harish Rawat: पूर्व सीएम हरीश रावत मैक्स अस्पताल में भर्ती, स्थिति सामान्य

Harish Rawat: पूर्व सीएम हरीश रावत मैक्स अस्पताल में भर्ती, स्थिति सामान्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.