• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सब इंस्पेक्टर के पद पर दो साल पहले पहले हुआ था आवेदन, अब तक नहीं हुई भर्ती

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 15, 2023
in Uttarakhand
0
सब इंस्पेक्टर के पद पर दो साल पहले पहले हुआ था आवेदन, अब तक नहीं हुई भर्ती
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

समूह-ग के तहत सब इंस्पेक्टर व अन्य पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकले दो साल पूरे होने वाले हैं। इसके लिए आवेदन करने वाले हजारों अभ्यर्थी आयु सीमा पार कर गए हैं, लेकिन भर्ती का कुछ पता नहीं है। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती को लेकर कोई भी आयोग सुनने को तैयार नहीं है। दरअसल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन जनवरी 2022 को पुलिस विभाग में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 65, उप निरीक्षक अभिसूचना के 43, गुल्मनायक पुरुष पीएसी, आईआरबी के 89 और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 24 मिलाकर 221 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था।

जुलाई 2022 में तय की थी परीक्षा

इस भर्ती के लिए आठ जनवरी से 21 फरवरी तक हजारों अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी परीक्षा की तिथि भी जुलाई 2022 में तय की थी, लेकिन इस बीच आयोग के स्नातक स्तरीय सहित कई भर्तियों के पेपर लीक का प्रकरण सामने आ गया।

भर्ती ट्रांसफर कर दी थी
आननफानन में भर्तियों का अभियान जारी रखने के लिए समूह-ग की ये भर्तियां सरकार ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंप दी। राज्य लोक सेवा आयोग ने तमाम भर्तियां आगे बढ़ा दी हैं, लेकिन इस भर्ती को लेकर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया। हालात ये हैं कि अभ्यर्थी भर्ती की जानकारी के लिए आयोग के चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से राज्य लोक सेवा आयोग को ये भर्ती ट्रांसफर कर दी थी, लेकिन आयोग इसे आगे नहीं बढ़ा रहा है।

संशोधन पूरा करने के बाद आगे बढ़ेगी भर्ती प्रक्रिया 

उनका कहना है कि कई अभ्यर्थी अधिकतम आयु सीमा से दो साल ऊपर पहुंच चुके हैं। मामले में राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत का कहना है कि इस भर्ती से जुड़ी सेवा नियमालवी के कुछ मामले थे, जिसमें संशोधन की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही वो पूरी होगी, हम भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा देंगे।

Previous Post

भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री के कपाट, अब यहां दर्शन देंगी मां यमुना

Next Post

Accident in Doda: डोडा में बड़ा सड़क हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 36 की मौत, 19 लोग घायल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Accident in Doda: डोडा में बड़ा सड़क हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 36 की मौत, 19 लोग घायल

Accident in Doda: डोडा में बड़ा सड़क हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 36 की मौत, 19 लोग घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.