• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

दीपावली पर उत्तराखंड के कई शहरों में आग लगने की घटनाएं आई सामने; पढ़ें

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 13, 2023
in Uttarakhand
0
दीपावली पर उत्तराखंड के कई शहरों में आग लगने की घटनाएं आई सामने; पढ़ें
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देशभर के साथ ही उत्तराखंड में दीपावली के त्योहार की धूम रही। एक तरफ जहां लोगों ने आतिशबाजी कर दिवाली का जश्न मनाया तो वहीं प्रदेश में विभिन्न दुर्घटनाओं के चलते कई लोगों के लिए ये त्योहार खुशनुमा नहीं रह सका। दीपावली के दिन राज्य भर में कई लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं।  इसके साथ ही आग लगने की भी कई घटनाओं के कारण भी प्रदेशवासियों की दिक्कतें बढ़ी हैं। खास बात यह है कि सामान्य दिनों के मुकाबले दीपावली के दिन आग लगने की ज्याजा घटनाएं सामने आईं हैं।

आग लगने की कुल 82 घटनाएं आई सामने

उत्तराखंड में दीपावली के त्योहार पर लोगों ने खूब आतिशबाजी की गई। इस दौरान दीपावली पर जमकर आतिशबाजी के कारण आग लगने की घटनाएं भी कई जगह दिखाई दी। प्रदेश भर में दीपावली के दिन आग लगने की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ। प्रदेश में आग लगने की कुल 82 घटनाएं दीपावली के दिन रिकॉर्ड की गई है। बड़ी बात यह है कि पटाखों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या 46 रही। हालांकि, इन घटनाओं से निपटने के लिए प्रदेश भर में पहले ही कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए थे। ये आंकड़े उत्तराखंड फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने जारी किए।

 142 सड़क दुर्घटनाएं की गई रिकॉर्ड

राज्य भर में जहां एक तरफ आग लगने की घटनाओं में इजाफा देखने को मिला और दीपावली के त्योहार के बीच कई लोगों और परिवारों की खुशियों में ऐसी घटनाओं ने खलल डाला, तो वहीं सड़क दुर्घटनाएं भी इस दौरान काफी ज्यादा रिकॉर्ड की गई हैं। ऐसी घटनाओं को लेकर पुलिस विभाग को 142 मामले सूचित किए गए हैं। राज्य भर में इन घटनाओं को रिकॉर्ड किया गया है। दीपावली पर करीब 142 घटनाएं सामान्य दिनों के मुकाबले हालांकि बहुत ज्यादा नहीं हैं, लेकिन दीपावली के त्योहार को देखते हुए इन्हें ज्यादा माना जा रहा है।

हल्द्वानी में आग हादसे में तीन की मौत

दीपावली पर इन घटनाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग से लेकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात रहीं. दिन भर विभिन्न घटनाओं के लिए पुलिस विभाग और दूसरे विभागों के कॉल सेंटर में इस तरह की सूचनाओं मिलती रही। उत्तराखंड में दीपावली की रात आग लगने की सबसे बड़ी घटना हल्द्वानी में रिकॉर्ड की गई है। यहां एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लगी। इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई है।

Previous Post

इस दिन गणेश मंदिर के कपाट बंद होने के साथ शुरू होगी बदरीनाथ के कपाट बंद करने की प्रक्रिया

Next Post

जौनसार बावर में एक माह बाद मनाई जाएगी दिवाली, यहां दिया जाता है इको फ्रैंडली पर्व मनाने का संदेश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
जौनसार बावर में एक माह बाद मनाई जाएगी दिवाली, यहां दिया जाता है इको फ्रैंडली पर्व मनाने का संदेश

जौनसार बावर में एक माह बाद मनाई जाएगी दिवाली, यहां दिया जाता है इको फ्रैंडली पर्व मनाने का संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.