• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Chardham Yatra: गंगोत्री धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा पहुंचा नौ लाख पार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 8, 2023
in Uttarakhand
0
Chardham Yatra: गंगोत्री धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा पहुंचा नौ लाख पार
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यह पहला अवसर है जब चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड तीर्थ यात्रियों का हुजूम उमड़ा है। खासकर इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी तीर्थयात्रियों की संख्या का नया रिकॉर्ड बना है। गंगोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या का आंकड़ा नौ लाख के पार पहुंच गया है, जबकि यमुनोत्री धाम में 7.33 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। इससे तीर्थ पुरोहितों सहित चारधाम यात्रा से जुड़े व्यापारी और व्यवसायी काफी खुश हैं।

गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट होंगे बंद
गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होने हैं। ऐसे में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे, जिसके बाद चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी।

टूट गए सारे रिकॉर्ड
वर्षा काल के दौरान राजमार्ग अवरुद्ध रहने के दौरान कुछ दिन तीर्थ यात्रा बाधित हुई। परंतु वर्षा काल के बाद चारधाम यात्रा फिर पटरी पर लौटी और ​तीर्थयात्रियों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या के पुराने सारे रिकॉर्ड टूटे हैं। इससे पहले 2022 में गंगोत्री धाम में इस सीजन में 6.24 लाख व यमुनोत्री धाम में 4.85 लाख तीर्थयात्री पहुंचे।

पहली बार पहुंचे इतने तीर्थयात्री
गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि चारधाम धाम यात्रा उम्मीदों के अनुरूप चली है। इतनी संख्या में पहले कभी गंगोत्री धाम तीर्थयात्री नहीं पहुंचे। यह पहला अवसर है जब एक सीजन में तीर्थयात्रियों की संख्या गंगोत्री धाम में नौ लाख के पार पहुंची है। अभी एक सप्ताह का समय शेष है। यह यात्रा सभी तीर्थ पुरोहितों, व्यापारियों, होटल व्यवसायियों और चारधाम से जुड़े अन्य सभी व्यवसायियों के लिए सुखद रही है।

Previous Post

फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी के साथ किए बाबा केदार के दर्शन

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन, राज्यपाल-मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन, राज्यपाल-मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन, राज्यपाल-मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.