• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से केदारनाथ हुए रवाना

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 5, 2023
in Uttarakhand, राजनीति
0
राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से केदारनाथ हुए रवाना
0
SHARES
49
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतर्गत दिल्ली से विशेष चार्टर विमान द्वारा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वह कुछ देर में हेलिकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतर्गत उत्तराखंड आए हैं। उनकी सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट पर पुलिस और संबंधित एजेंसियों के जवान तैनात रहे।

हेलिकॉप्टर से केदारनाथ  पहुंचेंगे

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी रविवार को उत्तराखंड पहुंचे। दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह हेलिकॉप्टर से केदारनाथ रवाना हो गए। जहां वह तीन दिन रहेंगे। यह उनकी नितांत निजी व आध्यात्मिक यात्रा मानी जा रही है। इस बाबत एआईसीसी या राहुल के दफ्तर से कोई कार्यक्रम भी जारी नहीं किया गया है।

आपदा के बाद भी केदारनाथ धाम आ चुके राहुल गांधी
राहुल गांधी वर्ष 2013 की आपदा के बाद भी केदारनाथ धाम आ चुके हैं। उस दौरान उन्होंने गौरीकुंड से केदारनाथ की 16 किमी पैदल यात्रा की थी। राहुल गांधी केदारनाथ प्रवास के दौरान ध्यान कुटिया में भी रुक सकते हैं। केदारपुरी में मंदिर से करीब डेढ़ किमी दूर मंदाकनी नदी के दूसरी तरफ बनी ध्यान कुटिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रात गुजार चुके हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी अधिकारिक जानकारी नहीं है।

राहुल की ये निजी आध्यात्मिक यात्रा है : माहरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने राहुल गांधी की यात्रा के संबंध में एक्स पर सूचना साझा की। कहा, राहुल बाबा केदार के दर्शन करने उत्तराखंड आ रहे हैं। यह उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि राहुल को उनकी नितांत निजी यात्रा को एकांत में पूरी करने दें।

Previous Post

24 से 28 नवंबर तक होगा अंतरराष्ट्रीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल, लगेगा साहसी खेलों का मेला

Next Post

मदरसों को लेकर बड़ा खुलासा, 700 से ज्यादा गैर मुस्लिम बच्चे ले रहे इस्लामिक शिक्षा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
मदरसों को लेकर बड़ा खुलासा, 700 से ज्यादा गैर मुस्लिम बच्चे ले रहे इस्लामिक शिक्षा

मदरसों को लेकर बड़ा खुलासा, 700 से ज्यादा गैर मुस्लिम बच्चे ले रहे इस्लामिक शिक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.