• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

धामी कैबिनेट की बैठक आज, दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 30, 2023
in Uttarakhand, राजनीति
0
धामी कैबिनेट की बैठक आज, दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा
0
SHARES
48
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी। कर्मचारियों को दीपावली बोनस की सौगात मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के कई प्रस्तावों को चर्चा के बाद मंजूरी मिल सकती है सचिवालय स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में 12 बजे से मंत्रिमंडल की बैठक शुरू होगी। बैठक में औद्योगिक नीतियों में संशोधन, राजाजी टाइगर रिजर्व के कंजर्वेशन फाउंडेशन के गठन, कर्मचारियों के पुरानी पेंशन से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय होने की संभावना है।

कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली बोनस

सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक में करीब 24 प्रस्ताव रखे जाएंगे। खबर है कि बैठक में कर्मचारियों के बोनस का प्रस्ताव भी आ सकता है।अगर इस पर मुहर लगती है तो कर्मचारियों को दिवाली बोनस के रुप में 7000 रुपए दिए जाएंगे।इसके अलावा बैठक में औद्योगिक नीतियों में संशोधन, राजाजी टाइगर रिजर्व के कंजर्वेशन फाउंडेशन के गठन, कर्मचारियों के पुरानी पेंशन से संबंधित कई बड़े मुद्दों पर निर्णय होने की संभावना है।

1.40 लाख कर्मचारियों को तोहफा

खबर है कि राज्य के 1.40 लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस दिया जाएगा, इसको लेकर वित्त विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे आज कैबिनेट में रखा जाएगा। माना जा रहा है कि इस साल भी राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर बोनस के रूप में 7000 रुपये दिए जाएंगे। 4800 ग्रेड पे तक के कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।संभावना है कि आज कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद दिवाली बोनस की राशि नवंबर के पहले सप्ताह में सैलरी के साथ कर्मचारियों के खातों में भेजी जा सकती है।राज्य सरकार पर बोनस के रूप में लगभग 100 करोड़ का वित्तीय बोझ पड़ेगा।

Previous Post

एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के बीच दो दिन पहले ही शुरू हुई ट्रेन

Next Post

Lok Sabha Election 2024: BJP की प्लानिंग, उत्तराखंड में हारी हुई सीटों पर सांसद संभालेंगे मोर्चा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
Lok Sabha Election 2024:  BJP की प्लानिंग, उत्तराखंड में हारी हुई सीटों पर सांसद संभालेंगे मोर्चा

Lok Sabha Election 2024: BJP की प्लानिंग, उत्तराखंड में हारी हुई सीटों पर सांसद संभालेंगे मोर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.