• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर बदाल मौसम का मिजाज, हिमपात से बढ़ी ठंड

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 24, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर बदाल मौसम का मिजाज, हिमपात से बढ़ी ठंड
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिल रही है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। घने बादलों के बीच केदारनाथ में जोरदार हिमपात हुआ। बदरीनाथ धाम की चोटियों समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, आसपास के निचले हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

बारिश और बर्फबारी के आसार 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक व न्यूनतम पारा सामान्य से कम रहने के आसार हैं।

केदारनाथ धाम में हिमपात 

सोमवार को केदारनाथ धाम में जोरदार बर्फबारी हुई और समूचा क्षेत्र शीत की चपेट में आ गया। बर्फबारी के कारण पुर्ननिर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, बदरीनाथ धाम में दोपहर बाद हल्की वर्षा हुई और चोटियों पर बर्फबारी से कंपकंपी बढ़ गई। हेमकुंड समेत अन्य चोटियों पर भी हल्का हिमपात हुआ। कुमाऊं में भी पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा व हिमपात दर्ज किया गया।

मैदानी क्षेत्रों में ठंड में आई कमी

पहाड़ों में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। इधर, मैदानी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बिल्कुल अलग है। देहरादून में सुबह से ही धूप खिली रही। जिससे पारे में भी मामूली इजाफा हुआ। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल ठंड में कमी आई है।

मौसम शुष्क रहने के आसार

अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा व बर्फबारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

Previous Post

Dussehra 2023: राज्यपाल और सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं

Next Post

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि हुई घोषित, इस दिन होंगे बंद

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि हुई घोषित, इस दिन होंगे बंद

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि हुई घोषित, इस दिन होंगे बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.