• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home क्राइम

राजधानी से दिल्ली सप्लाई की गई नकली दवाई, पुलिस ने की जब्त

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 22, 2023
in क्राइम, देश
0
राजधानी से दिल्ली सप्लाई की गई नकली दवाई, पुलिस ने की जब्त
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजधानी देहरादून में नकली दवा बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ करने के बाद फिर से पुलिस ने नकली दवाओं की खेप बरामद की है। दरअसल, राजधानी से सप्लाई की गई नकली दवाओं को जब्त करने के लिए पुलिस ने दिल्ली के तीन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां से करीब 20 लाख रुपये मूल्य की डेढ़ लाख से ज्यादा नकली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए गए। रायपुर से दिल्ली के इन मेडिकल स्टोर को एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा की नकली दवाएं सप्लाई की गई थीं।

दूसरे राज्यों में छापे की तैयारी 

पुलिस अब जल्द ही दूसरे राज्यों में छापे की तैयारी कर रही है। इस तरह की नकली दवाओं को उड़िसा, बिहार आदि राज्यों भी सप्लाई किया गया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गत 14 अक्तूबर को रायपुर पुलिस और एसओजी ने देहरादून स्थित एक फर्म में छापा मारा था। यहां से नामी कंपनी के नाम से बनाई जा रही करोड़ों रुपये की नकली दवाएं बरामद हुई थीं।

हरिद्वार की एक फैक्ट्री  सील 

इसके साथ ही पुलिस ने नकली दवा बनाने वाली हरिद्वार की एक फैक्ट्री को भी सील कराया था। मौके से सचिन नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि आरोपियों ने गत दो वर्षों में सात करोड़ रुपये की दवाएं देश के अलग-अलग राज्यों में सप्लाई की हैं। जीएसटी व अन्य विभागों से जानकारी की गई तो पता चला कि आरोपी ने अपनी फर्म एसएस मेडिकोज के माध्यम से दिल्ली की बालाजी फार्मा को 97 लाख रुपये और आरजे फार्मा को 28 लाख रुपये की दवाएं सप्लाई हुई थीं।

नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए रणनीति बनाई जा रही

इसके अलावा भारत मेडिकोज दिल्ली को भी 60 लाख रुपये की दवाएं भेजी गईं। एसएसपी ने बताया कि इन दवाओं को जब्त करने के लिए एक टीम दिल्ली भेजी गई थी। टीम ने इन तीनो मेडिकल स्टोर से लगभग 20 लाख रुपये की डेढ़ लाख गोलियां व कैप्सूल बरामद किए हैं। इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है । देश के अन्य राज्यों में भी जल्द टीम भेजकर दवाएं जब्त की जाएंगी।

दिल्ली से अन्य जगहों को भेजी दवाएं

जांच में पता चला कि दिल्ली की ये तीनों फर्म काफी बड़ी हैं। ये भी देश के विभिन्न इलाकों में दवाएं सप्लाई करती हैं। इनमें से भारत मेडिकोज ने 40 लाख रुपये की दवाएं लखनऊ, दिल्ली, बनारस, सिलिगुड़ी और बिहार के स्थानों पर बेचा है। एसएसपी ने बताया कि संचालकों से भी पूछताछ की गई है। पता चला है कि आरोपी सचिन शर्मा ने इन लोगों को बताया था कि वह वॉल्टर बशनेल कंपनी और जगसन पाल कंपनी के नाम से दवाएं बनाकर बेचता है। इन संचालकों को भी नोटिस देकर बयानों के लिए देहरादून बुलाया गया है।

Previous Post

अंकिता भंडारी केस: इलेक्ट्रीशियन और प्रॉपर्टी डीलर के बयान दर्ज, 27 अक्तूबर को अगली सुनवाई

Next Post

गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा पर श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़, 15 लाख से पार पहुंचा आकंड़ा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मसूरी में स्कूटी खाई में गिरी, एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

मसूरी में स्कूटी खाई में गिरी, एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

October 7, 2024
नंदानगर में हिंदू युवती से छेड़छाड़ के बाद तनाव व्याप्त, प्रशासन ने धारा 163 लगाई, लोगों के समूह में जुटने पर पाबंदी

नंदानगर में हिंदू युवती से छेड़छाड़ के बाद तनाव व्याप्त, प्रशासन ने धारा 163 लगाई, लोगों के समूह में जुटने पर पाबंदी

September 3, 2024
रिश्ते हुए तार तार पांच साल की मासूम के साथ चचेरे दादा ने किया दुष्कर्म

मदरसे में 5 बच्चियों के साथ बलात्कार करने वाला मौलवी गिरफ्तार।

August 25, 2024
रिश्ते हुए तार तार पांच साल की मासूम के साथ चचेरे दादा ने किया दुष्कर्म

रिश्ते हुए तार तार पांच साल की मासूम के साथ चचेरे दादा ने किया दुष्कर्म

July 22, 2024
Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

June 18, 2024
लाश के साथ प्रैंक से सनसनी मचाना पर्यटकों को पड़ा भारी, दिल्ली-गाजियाबाद के 3 दोस्त फंसे

लाश के साथ प्रैंक से सनसनी मचाना पर्यटकों को पड़ा भारी, दिल्ली-गाजियाबाद के 3 दोस्त फंसे

June 18, 2024
Next Post
गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा पर श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़, 15 लाख से पार पहुंचा आकंड़ा

गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा पर श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़, 15 लाख से पार पहुंचा आकंड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.