• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रियों ने तोड़ा रिकॉर्ड, 50 लाख से ज्यादा ने किए दर्शन

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 17, 2023
in Uttarakhand
0
Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रियों ने तोड़ा रिकॉर्ड,  50 लाख से ज्यादा ने किए दर्शन
0
SHARES
36
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2023) अंतिम चरण में है। जिसके चलते यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। चारों धामों में रिकार्ड तोड़ श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। इसके साथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं ने नया इतिहास बनाया है। पहली बार यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 लाख पार हो गया है। कपाट बंद होने की तिथि नजदीक आते ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50लाख पार

बता दें कि इस बार चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हुई थी। यात्रा के शुरुआत में तीर्थयात्रियों के उत्साह को देखते हुए सरकार को उम्मीद थी कि इस बार चारधाम यात्रा नया इतिहास बनाएगी। पांच अक्तूबर को दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों ने यात्रा का पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा। गौरतलब हो कि कोरोना महामारी के बाद पिछले साल पूरे यात्रा काल में केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में पहली बार आंकड़ा 46 लाख पार कर चुका था लेकिन इस बार यह आंकड़ा पिछले सभी आंकड़ों को पार करते हुए 50 लाख का आंकड़ा पार करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। तीर्थयात्रियों की संख्या 50.12 लाख से अधिक पहुंच गई है।

71 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया पंजीकरण
अभी चारधाम यात्रा के लिए एक माह का समय बाकी है। रोजाना चार धामों में 20 से 22 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।  उधर, चारधाम यात्रा के लिए अब तक 71 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 50 लाख से अधिक दर्शन कर चुके हैं। इस बार प्रदेश सरकार ने यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है। जून-जुलाई माह में केदारनाथ धाम में धारण क्षमता से अधिक तीर्थयात्रियों के पहुंचने से सरकार को पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ी थी।

2030 तक यात्रा में एक करोड़ यात्रियों के आने का अनुमान
चारधाम यात्रा में हर साल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं के ठहरने की सीमित व्यवस्था है। सरकार का अनुमान है कि 2030 तक चारधाम यात्रा में एक करोड़ यात्रियों के आने का अनुमान है। केदारनाथ पुनर्निर्माण और बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान में धारण क्षमता बढ़ाने पर फोकस है।

Previous Post

Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, येलो अलर्ट

Next Post

विदेश में सीएम धामी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग, दुबई में हुआ जोरदार स्वागत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
विदेश में सीएम धामी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग, दुबई में हुआ जोरदार स्वागत

विदेश में सीएम धामी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग, दुबई में हुआ जोरदार स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.