• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, येलो अलर्ट

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 17, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, येलो अलर्ट
0
SHARES
52
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जिसने लोगों को कंपकंपाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर हुई बर्फवारी और मैदानी इलाकों तक की बारिश ने धूप और उमस जैसी स्थिति से प्रदेश के लोगों को राहत दिला दी है। अक्टूबर में ही लोगों को दिसंबर जैसी ठंडक का अहसास हो रहा है। कई स्थानों पर लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते देखा गया है।

बदलेगा रहेगा मौसम का मिजाज 

उत्तराखंड में दूसरे दिन भी मौसम बदला हुआ रहेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि कल यानी बुधवार से अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय समेत मैदानी इलाकों में 17 अक्तूबर को बिजली चमकने और हवा चलने के साथ बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई है। पर्वतीय इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ने के साथ मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि 18 से 20 अक्तूबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

टूटा दो साल के रिकॉर्ड

उत्तराखंड में पहली बारिश में ही लोग गर्म कपड़ों में लदे नजर आए। मौसम के बदले मिजाज ने तापमान के 2 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 2021 में 16 अक्टूबर को दून का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। न्यूनतम तापमान में भी 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अक्टूबर के महीने में लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। सोमवार सुबह शुरू हुई बारिश का सिलसिला लगभग शाम तक चला। सुबह के समय एक बार तो इतना अंधेरा हो गया कि वाहन चालकों को दिन के समय में भी लाइट जला कर चलना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा।

Tags:   #cold  #bonfires #weather #Uttarkashi#Bageshwar #Pithoragarh #districts#Chamoli#mountainousareas#people #shiver#rudraprayag#Snowfall #mountains  #rain  #plainarea#sun  #humid#temperature #weatherforecast #weathernews#weatherUpdate #patterns #Uttarakhand#Yellowalert #Meteorologicaldepartment #hills
Previous Post

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में हुई सर्दी सीजन की पहली बर्फबारी

Next Post

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रियों ने तोड़ा रिकॉर्ड, 50 लाख से ज्यादा ने किए दर्शन

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रियों ने तोड़ा रिकॉर्ड,  50 लाख से ज्यादा ने किए दर्शन

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रियों ने तोड़ा रिकॉर्ड, 50 लाख से ज्यादा ने किए दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.