• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बदरीनाथ के बाद बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे योगी, ब्रह्म कपाल में किया पितृ तर्पण

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 8, 2023
in Uttarakhand
0
बदरीनाथ के बाद बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे योगी, ब्रह्म कपाल में किया पितृ तर्पण
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बद्रीनाथ में दर्शन-पूजन किया। यहां तीर्थयात्रियों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ योगी का स्वागत किया। योगी ने इसके बाद मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर सबका आभार प्रकट किया। सीएम ने ब्रह्म कपाल में अपने पितरों और गुरुओं का तर्पण भी किया। इससे पहले उन्होंने चीन सीमा के निकट तैनात सेना के जवानों से मुलाकात की। वह भारत के सबसे आखिरी गांव माणा भी गए। दरअसल योगी को पहले केदारनाथ जाना था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वह पहले बद्रीधाम चले गए।

केदारनाथ के किए दर्शन 

बद्रीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद योगी आदित्यनाथ केदारनाथ के लिए रवाना हो गए। यहां पुजारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मंदिर के भीतर जाकर योगी ने दर्शन और पूजन किया। बता दें कि खराब मौसम के कारण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को केदारनाथ दौरा रद्द हो गया था, जिसके बाद यूपी सीएम योगी सीधे बद्रीनाथ पहुंचे। रूद्रप्रयाग के अतिरिक्त सूचना अधिकारी रतिलाल ने बताया कि योगी आदित्यनाथ को केदारनाथ मंदिर ले जा रहा हेलीकॉप्टर वहां घने कोहरे के कारण उतर नहीं पाया था। सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर आदित्यनाथ बद्रीनाथ की ओर चले गए, जहां उनका रविवार को जाने का कार्यक्रम था। अधिकारी ने बताया कि पर्याप्त समय होने के कारण वह माना दर्रा भी गये और वहां सीमा की रखवाली कर रहे सैनिकों से उन्होंने भेंट की। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। योगी आदित्यनाथ ने बद्रीनाथ में ही रात्रि विश्राम किया।

दो दिन के उत्तराखंड दौरे का आखिरी दिन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में हैं। सीएम योगी शनिवार को मध्य क्षेत्रीय परिषद में शामिल होने नरेंद्र नगर पहुंचे। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी। इसके बाद यूपी सीएम योगी का केदारनाथ धाम जाने का कार्यक्रम था। सीएम योगी बद्रीनाथ पहुंचने के थोड़ी देर बाद सीधे सीमा पर तैनात जवानों से मिलने माणा पास बॉर्डर के लिए रवाना हो गए। बद्रीनाथ में ही रात्रि विश्राम और रविवार सुबह बद्रीनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद सीएम योगी केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गए थे। केदारनाथ दौरे के बाद आदित्यनाथ रविवार को ही लखनऊ लौटेंगे। वह मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के हैं।

Previous Post

Israel Hamas War: फलस्तीन के भारतीय कार्यालय ने भारतीयों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, हमले में 300 से अधिक लोगों की मौत, हजारों घायल

Next Post

लोकसभा चुनाव में जीत के लिए अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया मूलमंत्र, पढें

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
लोकसभा चुनाव में जीत के लिए अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया मूलमंत्र, पढें

लोकसभा चुनाव में जीत के लिए अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया मूलमंत्र, पढें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.