• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

नया मोबाइल खरीदने के जश्न में इतनी पी शराब, जीवन से धोना पड़ा हाथ

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
February 25, 2023
in Uttarakhand
0
नया मोबाइल खरीदने के जश्न में इतनी पी शराब, जीवन से धोना पड़ा हाथ
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र के अंर्तगत नया मोबाइल खरीदने की खुशी में एक युवक ने इतनी शराब पी कि उसे अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया। देहरादून की एक यूनिवर्सिटी में एमटेक का छात्र नशे में बाइक दौड़ा रहा था। इसी बीच एक बंद मकान से उसकी टक्कर हो गई। छात्र के दोस्त उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। युवक के दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल की पूरी जांच की है।

जानकारी के मुताबिक, अनमोल कुंडलियां (25 वर्ष, निवासी 81 बेल रोड क्लेमेंट टाउन) एमटेक का छात्र था। बीती 24 फरवरी को अनमोल ने एक नया मोबाइल खरीदा था और उसके बाद शराब पी। देर रात करीब एक बजे अनमोल गुरुंग द्वार के पास अपने दोस्तों को मोबाइल दिखाने आया था। उसके दोस्तों ने उसकी हालत देखकर उसे बाइक न चलाने के लिए कहा, लेकिन अनमोल अकेले ही वहां से बाइक लेकर चला गया।

अनमोल की हालत देखकर उसके दोस्त भी उसके पीछे चल दिए। थोड़ी देर बाद उन्होंने देखा कि अनमोल ने एक बंद मकान में बाइक से टक्कर मार दी है। तुरंत अनमोल को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल लेजाया गया, लेकिन डॉक्टर ने अनमोल को मृत घोषित कर दिया।

थाना क्लेमेंट टाउन प्रभारी सतेंद्र भाटी ने बताया कि मृतक के दोस्त उज्ज्वल श्रीवास्तव ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और बाइक को थाने लाया गया। घटना के संबंध में जांच की गई तो जानकारी मिली कि मृतक ने अत्यधिक शराब पी रखी थी और बाइक असंतुलित होकर मकान से टकरा गई। पुलिस आगेकी कार्रवाई कर रही है।

Previous Post

रिटायर होने पर भोजन माताओं को मिलेगी सम्मान राशि, सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने का भी प्रस्ताव

Next Post

चारों धामों में कैमरा होगा बैन, सीधे दान दक्षिणा भी नहीं ले पाएंगे पुजारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
चारों धामों में कैमरा होगा बैन, सीधे दान दक्षिणा भी नहीं ले पाएंगे पुजारी

चारों धामों में कैमरा होगा बैन, सीधे दान दक्षिणा भी नहीं ले पाएंगे पुजारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.