• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

चीन सीमा पर जादूंग गांव को बसाने की कवायद शुरू, पर्यटक भी कर सकेंगे स्टे

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 2, 2023
in Uttarakhand
0
चीन सीमा पर जादूंग गांव को बसाने की कवायद शुरू, पर्यटक भी कर सकेंगे स्टे
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में साल 1962 से वीरान पड़ा चीन सीमा पर स्थित जादूंग गांव एक बार फिर से आबाद होगा। गांव में खंडहर हो चुके घरों के जीर्णोद्धार की योजना पर काम शुरू हो गया है। जिसके बाद जादूंग गांव के ग्रामीणों को फिर से उनके मूल गांव में बसाया जा सकेगा। इसके साथ ही इस गाव में पर्यटन गतिविधियां संचालित होने के साथ पर्यटक भी यहां पर स्टे कर सकेंगे।

वास्तुविद ने किया अवलोकन 

केंद्र और राज्य सरकार की सीमांत गांव को दोबारा बसाने की योजना के तहत हाल में वास्तुविद केसी कुड़ियाल ने गांव में बने पुराने घरों के जीर्णोद्धार के लिए उनका अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि गांव में छह भवन खंडहर हो चुके हैं, जिनके जीर्णोद्धार के साथ कुल दस घर तैयार किए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही डीपीआर तैयार किया जाएगा।

वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत जादूंग गांव विकसित 

केंद्र सरकार ने देश के सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए वाइब्रेंट विलेज योजना तैयार की है। इसी योजना के तहत यहां चीन सीमा से लगे जादूंग गांव को फिर से बसाने की योजना है। जिसके तहत गांव में खंहडर हो चुके घरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। गांव के जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग ने राज्य के जाने-माने वास्तुविद केसी कुड़ियाल की कंपनी केसी कुड़ियाल एंड एसोसिएट्स को जिम्मेदारी सौंपी है।

प्राचीन स्वरूप में होगा जीर्णोद्धार

हाल में गांव का दौरा कर लौटे वास्तुविद केसी कुड़ियाल ने बताया कि सीमांत जादूंग गांव में वर्तमान में छह घर हैं, लकड़ी और पत्थर से बने ये सभी घर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं।  इन सभी की नाप-जोख की गई है। जिसके बाद इन घरों का प्राचीन स्वरूप में जीर्णोद्धार किया जाएगा। बताया कि इसके साथ ही यहां स्थित लाल देवता मंदिर सहित कुछ अन्य मंदिरों को भी संवारा जाएगा। उन्होंने दस दिन में इसके लिए डीपीआर तैयार कर लेने की बात कही। उन्होंने  बताया कि राज्य सरकार गांव के जीर्णोद्धार के लिए दस करोड़ रुपए का बजट खर्च करने को तैयार है। बताया कि गांव के आबाद होने से क्षेत्र में पर्यटन के साथ सामरिक मजबूती भी मिलेगी।

भारत-चीन युद्ध के दौरान खाली हुआ था गांव 

गौर हो कि भारत-चीन सीमा पर बसा नेलांग व जादूंग गांव कभी आबाद हुआ करता था. जिसमें जाड़-भोटिया समुदाय के करीब 50 परिवार निवास करते थे। लेकिन साल 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान इन दोनों गांवों को खाली कराया गया। नेलांग गांव में अब ज्यादातर क्षेत्र में आईटीबीपी व सेना काबिज है, जिसके चलते यहां पुराने घर नहीं बचे हैं। हालांकि जादूंग में पुराने घरों के अवशेष बचे हैं। जिसके बाद जादूंग गांव में बने पुराने घरों के जीर्णोद्धार की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है।  लेकिन नेलांग घाटी में अब तक इनर लाइन की बंदिश बरकरार है। जिसको लेकर भी कार्य चल रहा है। जबकि इन दोनों गांवों में एसटी परिवार के लोग निवास करते थे।

Tags: #architect #KCKudiyal  #inspection#CentralGovernment#construction #Nelang #Jadung  #IndiaChinaborder #families #JadBhotiya #community #IndiaChinawar#evacuated #ITBP  #Army#houses#inhabited #renovate #ruinedhouses#oldhouses #built #renovation #ruins#StateGovernment #plan  #rehabilitate #bordervillages#tourism #tourists #stayhere#Uttarkashi#Uttarkashi #JadungVillage #Chinaborder#village #villagers #resettled
Previous Post

International Day of Non-Violence: क्यों मनाते हैं अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस, जानें इतिहास और महत्व

Next Post

यहां हुआ दर्दनाक हादसा, बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत, दो की मौत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
यहां हुआ दर्दनाक हादसा, बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत, दो की मौत

यहां हुआ दर्दनाक हादसा, बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत, दो की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.