• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Gandhi Jayanti 2023: सीएम धामी ने राष्ट्रपिता और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 2, 2023
in Uttarakhand, देश
0
Gandhi Jayanti 2023: सीएम धामी ने राष्ट्रपिता और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आज यानी 2 अक्टूबर को हर साल की तरह इस साल भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है। उत्तराखंड से लेकर पूरे देश में आज राष्ट्रपिता को याद किया जा रहा है और बापू के रास्ते पर चलने का शपथ भी लिया जा रहा है। आज गांधी जयंती के अवसर पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बापू को नमन करते हुए सभी को गांधी जयंती की शुभकमनाए दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, सीएम धामी गांधी पार्क पहुंचे और बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया।

सीएम धामी ने बापू को किया नमन
वीडियो साझा करते हुए सीएम धामी ने लिखा कि “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर कोटिशः नमन। आइए, आज के दिन हम सभी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लें एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में संचालित ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को सार्थक करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।”

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर कोटिशः नमन।

आइए, आज के दिन हम सभी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लें एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में संचालित 'स्वच्छ भारत अभियान' को सार्थक करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।… pic.twitter.com/fM1ufA9xDI

— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) October 2, 2023

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बापू ने भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। वहीं उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और पद्म विभूषण स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान को जोड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें जय अनुसंधान जोड़कर नए भारत का नारा ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’ दिया है। कहा कि पूरे देश में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

स्वच्छता पर दिया जाएगा जोर

गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश के कई जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जिलसे के आमजन, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, कर्मचारी, अधिकार एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ ही पर्यावरण मित्र भी शामिल होंगे। 1 अक्टूबर को जनपद में नगर पालिका और नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस खास अवसर पर स्वच्छता पर जोर दिया जाएगा।

Tags: #2ndOctober #birthanniversary#ChiefMinister #PushkarSinghDhami#cmpushkarsinghdhami#FatheroftheNation #MahatmaGandhi #celebration #Uttarakhand  #country#formerPrimeMinister #LalBahadurShastri#GandhiPark  #truth  #nonviolence #nationalnews#oath #Bapu #path #occasion #GandhiJayanti#tribute #happyGandhiJayanti#UttarakhandNews
Previous Post

मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ों में शुरू होगा बर्फबारी का दौर, जानें मौसम अपडेट

Next Post

रामपुर तिराहा गोलीकांड को 29 साल पूरे, काले दिन को याद कर आज भी सहम जाते हैं लोग

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
रामपुर तिराहा गोलीकांड को 29 साल पूरे, काले दिन को याद कर आज भी सहम जाते हैं लोग

रामपुर तिराहा गोलीकांड को 29 साल पूरे, काले दिन को याद कर आज भी सहम जाते हैं लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.