• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

नहीं टला खतरा! जोशीमठ में टूटे-फूटे रास्तों पर चलकर स्‍कूल जाने को मजबूर नौनिहाल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 24, 2023
in Uttarakhand
0
नहीं टला खतरा! जोशीमठ में टूटे-फूटे रास्तों पर चलकर स्‍कूल जाने को मजबूर नौनिहाल
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जोशीमठ। जोशीमठ का पगनो गांव भूस्खलन का दंश झेल रहा है। गांव के कई परिवारों के सर से छत उठ गई है। कई जिंदगियां संघर्षपूर्ण जीवन यापन कर रही हैं। यहां भूस्खलन लगभग दो वर्ष पहले शुरू हुआ था तभी से लोगों ने विस्थापन और पुनर्वास की मांग करना भी शुरू कर दिया था लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। अब निरंतर बढ़ते भूस्खलन के कारण विद्यालय जाने वाले बच्चों का एकमात्र रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। रास्ते पर निरंतर ऊपर से पत्थर और मलबा गिर रहा है। जिस कारण नौनिहाल अपनी जान को जोखिम में डालकर टूटे-फूटे घरों से विद्यालय तक का सफर तय कर रहे हैं।

जान हथेली पर लेकर बच्चे जा रहे स्कूल 

ये बच्चे दो से तीन किलोमीटर की दूरी तय कर पढ़ने के लिए विद्यालय पहुंचते हैं। पर रास्ता बहुत खतरनाक है जिस वजह से डर निरंतर बना रहता है। यह गांव का एकमात्र इंटरमीडिएट विद्यालय है। यहां पढ़ने के लिए आसपास के गांव के बच्चे भी आते हैं। विद्यालय के पास आधा किलोमीटर का रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इस रास्ते पर निरंतर पत्थर और मलबे की बरसात हो रही है। नौनिहालों का कहना है उनके पास पहले रहने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं था अब उनकी पढ़ाई भी खतरे से होकर गुजर रही है।

प्रधान संघ अध्यक्ष ने सरकार को घेरा 

विकासखंड जोशीमठ के प्रधान संघ अध्यक्ष अनूप नेगी ने मामले पर सरकार को जमकर घेरा कहा कि लोग पिछले दो माह से परेशान हैं। निरंतर राहत की मांग की जारही है। परंतु अभी तक शासन स्तर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वह बीडीसी बैठक में भी कई बार मामले को उठा चुके हैं। सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है पर ग्रामीण लोगों के हितों को निरंतर दरकिनार किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि इस भूस्खलन की जद में मात्र एक गांव नहीं है बल्कि भूस्खलन होने से आसपास के गांव भी प्रभावित है। शासन को चाहिए कि जल्द से जल्द कोई ठोस नीति बनाकर इन ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जाए।

Previous Post

मन की बात: PM Modi ने नैनीताल के युवाओं की अनोखी पहल ‘घोड़ा लाइब्रेरी’ की सराहना की

Next Post

चारधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 42 लाख पार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
चारधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 42 लाख पार

चारधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 42 लाख पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.