• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में फिर बढ़ रहा लंपी वायरस; मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए ये निर्देश

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 19, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में फिर बढ़ रहा लंपी वायरस; मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए ये निर्देश
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में लंपी वायरस फिर से पैर पसारने लगा है। जानवरों पर लंपी वायरस लगातार कहर बरपा रहा है। अभी तक कई मवेशियों की जान लंपी वायरस के कारण जा चुकी है। जिसके बाद पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।

अब तक 780 पशुओं की मौत

बता दें कि प्रदेश में इस साल अब तक 780 पशुओं की मौत हुई है। मरने वाले जानवरों में सबसे ज्यादा गोवंशी शामिल हैं। मामलों की भयावह स्थिति को देखते हुए विभाग ने वैक्सीनेशन का कार्य तेज कर दिया है। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पिछले वर्ष लंपी बीमारी ने कहर बरपाया था, तब इस वायरस को मैदानी जिलों में पशुओं में देखा गया था। इस बार पहाड़ी क्षेत्रों में इस बीमारी को पशुओं में अधिक देखा जा रहा है। इस बीमारी को रोकने के लिए पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया है। साथ ही कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर जानवरों में वैक्सीनेशन करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंपी वायरस को रोकने के लिए पिछले साल से अभी तक करीब 18 लाख जानवरों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

संक्रमित क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस 

साथ ही विभागीय जानकारी के अनुसार इस वर्ष अभी तक प्रदेश में करीब 780 पशुओं की इस वायरस से मौत हुई है। विभाग का प्रयास है कि इस वाइरस को पशुओं में फैलने से रोका जाए। इसके अलावा इस बीमारी को रोकने के लिए पशुपालकों में जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे इस बीमारी को रोका जा सके। साथ ही पशुपालन विभाग को भी निर्देशित किया गया है कि वैक्सीनेशन में तेजी लाई जाए, जिससे अन्य पशुओं में वायरस फैलने से रोका जाए। उन्होंने कहा कि स्किन डिजीज कुछ पहाड़ी जिलों में चुनौती बनी हुई है। विभाग इस पर लगातार नजर बनाए है। ब्लॉक स्तर पर डॉक्टरों की टीम भेजी गई हैं। संक्रमित क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरे क्षेत्र में वैक्सीनेशन करें व इसमें तेजी लाए।

लंपी वायरस के लक्षण

लंपी वायरस पशुओं में तेजी से फैलने वाली बीमारी है। इसे पशुओं का त्वचा रोग वायरस भी कहा जाता है। यह संक्रामक बीमारी एक पशु से दूसरे पशु में तेजी से फैलती है। इसमें संक्रमित पशु के लक्षण की बात करें तो त्वचा पर बड़ी-बड़ी गांठ हो जाना, पशु को बुखार आना, वजन में कमी, आंखों से पानी टपकना, शरीर पर दाने, दूध कम देना, भूख ना लगना मुख्य लक्षण हैं। समय पर अगर पशु को इलाज नहीं मिला तो पशु की मौत भी हो सकती है।

Tags: #LumpyVirus #virus #aniamls #AnimalHusbandryMinister #SaurabhBahuguna #death #Uttarakhand
Previous Post

कल से होगा नंदा देवी महोत्सव का आगाज़, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

Next Post

नए संसद भवन में महिला आरक्षण बिल पेश, जानिए महिला आरक्षण बिल की 5 अहम बातें

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
नए संसद भवन में महिला आरक्षण बिल पेश, जानिए महिला आरक्षण बिल की 5 अहम बातें

नए संसद भवन में महिला आरक्षण बिल पेश, जानिए महिला आरक्षण बिल की 5 अहम बातें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.