• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

लापरवाही पर स्वास्थ्य सचिव सख्त, CMO और CMS समेत दो डॉक्टरों पर कार्रवाई

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 16, 2023
in Uttarakhand
0
लापरवाही पर स्वास्थ्य सचिव सख्त,  CMO और CMS  समेत दो डॉक्टरों पर कार्रवाई
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। प्रदेश में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसको देखते हुए स्वास्थ्य सचिव खुद धरातल पर उतरकर न सिर्फ अस्पतालों की स्थितियों का जायजा ले रहे हैं, बल्कि अस्पतालों में पहुंचकर तमाम जरूरी दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर कोटद्वार के सीएमओ और सीएमएस समेत दो डॉक्टरों को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया है।

दरअसल, कोटद्वार के स्थानीय लोगों और तमाम सामाजिक संगठनों के साथ ही पार्टी पदाधिकारी ने स्वास्थ्य सचिव से शिकायत की थी कि कोटद्वार बेस अस्पताल में मरीजों के साथ लापरवाही बढ़ती जा रही है। जिसके चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लिहाजा कोटद्वार बेस अस्पताल की स्थिति को जानने के लिए खुद स्वास्थ्य 14 सितंबर को कोटद्वार पहुंचे। कोटद्वार पहुंचने के बाद स्वास्थ्य सचिव ने राज्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. पंकज सिंह के साथ पौड़ी जिले के कोटद्वार देश अस्पताल का आवश्यक निरीक्षण किया था। हालांकि उसे दौरान बेस अस्पताल में तमाम खामियां भी देखने को मिली थी। जिसमें मुख्य रूप से डेंगू वार्ड समेत पूरे अस्पताल में अव्यवस्थाएं फैली हुई थी। जिस पर स्वास्थ्य सचिव ने कड़ी आपत्ति जताते हुए संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने बीते दिन पौड़ी जिले के सीएमओ डॉक्टर प्रवीण कुमार, कोटद्वार के सीएमएस डॉक्टर विजयेश भारद्वाज को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही बेस अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर जगदीश चंद्र धनी और पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर सुप्रिया को भी स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। जारी किए की नोटिस के अनुसार अगले आदेशों तक इन सभी का वेतन रोकने की भी आदेश जारी किए गए हैं।

Tags: #doctor #fogging #larva #dehradun #udhamsinghnagar#healthdepartment #HealthSecretary #DrRRajeshKumar #mahaabhiyan #doonhospital #doonmedicalcollege #dengueward #bed #hospital #patient #opd #denguward #denguecases#hotspot #containmentzone #symptoms #cure #fever #highalert #heath#monsoon #rain #dengue #malaria #dengucases#nainital #pauri #kotdwar
Previous Post

गंगोत्री हाईवे पर हादसा; भागीरीथी नदी में गिरा वाहन, तीन की मौत

Next Post

39 होनहार छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
39 होनहार छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

39 होनहार छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.