• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज; इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 15, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज; इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा हुआ है। प्रदेश में अधिकांश जगहों पर बीते दो दिनों से बारिश होने  से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। राज्य में ज्यादातर जगहों पर वर्षा हो रही है। लेकिन बारिश अपने साथ कई सारी दुश्वारियां भी लेकर आई हैं। बारिश होने से जगह-जगह जलभराव की समस्या भी हो रही है। वहीं आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली और बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की आशंका है।

बारिश से बढ़ी दुश्वारियां 

दून में बीती रात से ही बादल छाए रहने के बाद तड़के गरज-चमक के साथ बौछारों का दौर शुरू हो गया। शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हो रही है। आकाशीय बिजली चमकने के साथ बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश हो रही है। आज रुड़की व आसपास के क्षेत्रों में सुबह तेज वर्षा हुई। वहीं अभी भी हल्की वर्षा जारी है। तेज बारिश से लोगों को उमस से तो राहत मिल गई है लेकिन कुछ जगह पर फिर से जलभराव हो गया है। वर्षा के चलते कुछ क्षेत्रों में बार-बार बिजली आपूर्ति भी बाधित हो रही है।

उत्तरकाशी में वर्षा के चलते उमस भरी गर्मी से राहत

उत्तरकाशी में बीती देर रात से हल्की वर्षा हो रही है। वर्षा के कारण आमजन को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। गत दो दिनों से उत्तरकाशी में उमस भरी गर्मी के कारण आमजन खासी परेशान रहे। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी हल्की वर्षा हो रही है। गंगोत्री व यमुनोत्री की ऊंची पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हो गया है। मौसम के इस सुहावना दौर में चारधाम यात्रा भी सुचारु चल रही है।

Tags: #heavyrainfall #debris #rishikeshdevprayaghighway #highwayblocked#helang #motarway #madmaheshwardham #track #vanished #TapkeshwarMahadevMandir #temple #Foundation #collapsed #Tapkeshwar #buildingcollapse#injured #sdrf#jalbharav #waterlogging#redalert #yellowalert #flood #disaster #meteorologicaldepartment#rescue#Rishikesh#river #orangealert#road #vanished#Roadvanished #kalpeshwarmahadevmandir #panchkedar#storm#thuderstorm #Monsoon
Previous Post

नैनीताल में स्वास्थ्य विभाग की भूमि पर अतिक्रमण हटाने पर बवाल; कनेक्शन काटने पर लोगों ने किया हंगामा

Next Post

बिजली किल्लत से फूलेगी सांस! केंद्र से नहीं मिल पा रही है पूरी बिजली

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
बिजली किल्लत से फूलेगी सांस! केंद्र से नहीं मिल पा रही है पूरी बिजली

बिजली किल्लत से फूलेगी सांस! केंद्र से नहीं मिल पा रही है पूरी बिजली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.