• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

G20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी में छाए उत्तराखंड के उत्पाद

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 9, 2023
in Uttarakhand, देश
0
G20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी में छाए उत्तराखंड के उत्पाद
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में लगाई ‘G20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी’ में उत्तराखंड के स्टॉल मेहमानों और लोगों का काफी आकर्षित कर रहे हैं, जिसमें उत्तराखंड के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।  इन उत्पादों में ऊनी वस्त्र, ताम्र उत्पाद समेत काष्ठ प्रतिकृति आदि शामिल हैं। इसके अलावा बिच्छू घास की बनी जैकेट आकर्षण का केंद्र रही।

हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद का जलवा 

उद्योग विभाग के उपनिदेशक और नोडल अधिकारी एमएस सजवाण ने बताया कि उत्तराखंड उद्योग विभाग की ओर से स्टॉल लगाया गया है। जिसमें उत्तराखंड के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। जिसमें अल्मोड़ा के ट्वीड ऊनी स्कार्फ, उत्तरकाशी के डुंडा के शॉल, पिथौरागढ़ के ऊनी कार्पेट, केदारनाथ समेत अन्य धार्मिक स्थलों की काष्ठ प्रतिकृति, नैनीताल की ऐपण कला, उधम सिंह नगर की मूंज घास के उत्पाद, बागेश्वर के ताम्र उत्पाद और प्राकृतिक फाइबर जैकेट प्रदर्शित किए गए हैं।

बिच्छू घास की जैकेट की वाहवाही
वहीं, सचिव वाणिज्य मंत्रालय सुनील बर्थवाल ने स्टॉल का भ्रमण कर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली. उन्होंने प्रदर्शनी की जमकर सराहना की। रेजिडेंट कमिश्नर केरला सौरभ जैन ने भी उत्तराखंड के स्टॉल का भ्रमण कर अन्य उत्पादों के साथ बिच्छू घास की जैकेट की जमकर सराहना की। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल के साथ विभिन्न प्रदेशों के रेजिडेंट कमिश्नरों ने भी उत्तराखंड के स्टॉल का भ्रमण कर प्रदर्शित राज्य के उत्पादों की सराहना की।

G20 शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज़
बता दें कि भारत को 18वें G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी मिली है। नई दिल्‍ली में जी20 शिखर सम्मेलन 2023 हो रहा है। 19 देशों और यूरोपियन यूनियन के नेता यहां ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) G20 के साथ-साथ 20 अन्‍य बैठकें भी करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी समेत कई नेता जी20 समिट में भाग लेने आए हैं। जी20 समिट में चीन को नजरअंदाज करने की तैयारी है। पीएम मोदी रविवार तक जिन नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात कर रहे हैं, उनमें चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग नहीं हैं। जी20 के मद्देनजर पूरी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली में आने वाली सभी गाड़ियों पर नजर रखी जा रही है। दिल्‍ली जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) से जुड़ी सभी अपडेट्स के बने रहें एनबीटी ऑनलाइन के साथ।

Tags: #Aipanart #Nainital#attraction #MSSajwan #DeputyDirector#copperproducts #wooden #replicas  #jacket #bicchughans#G20summit #newdelhi #Stalls #Uttarakhand #guests  #people  #G20CraftBazaarExhibition#handloom  #handicraft #products #woolenscarves  #Almora#Moonjgrass#NodalOfficer #IndustriesDepartment#PragatiMaidan  #NewDelhi #products#shawls #Dunda #Uttarkashi#UdhamSinghNagar#woodenreplicas #Kedarnath#woolencarpets  #Pithoragarh#woolenclothes
Previous Post

Uttarakhand Weather: इन जिलों में बरसेंगे बदरा; येलो अलर्ट जारी

Next Post

उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र में अनुपूरक बजट समेत 14 विधेयक पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र में अनुपूरक बजट समेत 14 विधेयक पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र में अनुपूरक बजट समेत 14 विधेयक पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.