• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Bageshwar By Election 2023 : बागेश्वर उपचुनाव के लिए 188 पोलिंग बूथों पर मतदान जारी, लोगों में उत्साह

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 5, 2023
in Uttarakhand, राजनीति
0
Bageshwar By Election 2023 : बागेश्वर उपचुनाव के लिए 188 पोलिंग बूथों पर मतदान जारी, लोगों में उत्साह
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही लोगों का मतदान केंद्र में पहुंचने का सिलसिला जारी है। लोग अपनी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।  गौर हो कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,17,973 मतदाता है। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा और मतगणना आठ सितंबर को होगी।

उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह, बूथों पर लगीं कतारें

विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। बादलों के कारण बारिश के अंदेशे के बावजूद सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदान केंद्रों में वोटर पहुंचने लगे थे। धीरे-धीरे मौसम खुलने लगा और कतार लंबी होने लगी। भाजपा से स्वर्गीय चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, कांग्रेस से बसंत कुमार, समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली चुनाव मैदान में हैं।

बागेश्वर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर

उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट बीजेपी विधायक चंदन रामदास के निधन के बाद खाली हो गई थी। इस वजह से यहां उपचुनाव हो रहे हैं। बीते 20 सालों से इस सीट पर चंदन रामदास की हुकूमत कायम है, ऐसे में बीजेपी ने इस बार भी चंदन रामदास के परिवार पर विश्वास जताया है और चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास का कड़ा मुकाबला कांग्रेस पार्टी के बसंत कुमार से होने जा रहा है। इसके अलावा मैदान में उत्तराखंड क्रांति दल, समाजवादी पार्टी और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी भी हैं।

विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन व 28 सेक्टर में गया बांटा

बागेश्वर उपचुनाव में मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन, 28 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 172 मतदान केंद्र और 188 मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा। शुरुआती दो घंटे में 10 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Tags: #Byelection2023 #BageshwarAssemblySeat#electionnotification #namankan#electionresult #voting #vote #election #bageshwar #congress #karanmahra #congressstatepresident #basantkumar #BJP #bhajpa #bahrtiyajantaparty #cmpushakrsinghdhami #ChiefElectoralOfficer#MLA #ChandanRamDas #uttarakhand #politicalnews #politics #parvatidas #candidates #congress#statepresident #mahendrabhatt
Previous Post

पेपर लीक मामले में एक साल से जेल में बंद हाकम सिंह को SC ने किया रिहा

Next Post

Uttarakhand Monsoon Session 2023: आज पहले दिन स्व.चंदन रामदास को श्रद्धांजलि देगा सदन, कल हंगामे के आसार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Uttarakhand Monsoon Session 2023: आज पहले दिन स्व.चंदन रामदास को श्रद्धांजलि देगा सदन, कल हंगामे के आसार

Uttarakhand Monsoon Session 2023: आज पहले दिन स्व.चंदन रामदास को श्रद्धांजलि देगा सदन, कल हंगामे के आसार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.