• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

छह माह में उत्तराखंड में लोगों को मिला ज्या्दा रोजगार, देश में दूसरे स्थान पर राज्य

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 1, 2023
in Uttarakhand
0
छह माह में उत्तराखंड में लोगों को मिला ज्या्दा रोजगार, देश में दूसरे स्थान पर राज्य
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए पलायान एक गंभीर समस्या है। उत्तराखंड में रोज़गार की कमी, राज्य में पलायन का सबसे बड़ा कारण आंका गया था, जिसके कारण बड़ी संख्या में युवाएं राज्य से बाहर जा रहे थे। जिसे रोकने के लिए राज्य सरकार ने रोजगार सृजन करने वाली योजनाओं को लागू किया। जिनसे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार से जुड़ने का मौका मिला है। यही कारण है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल उत्तराखंड ने छह माह में रोजगार सृजन में 28 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज की है। इन आंकड़ों के साथ उत्तराखंड देश में दूसरे नंबर पर आ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर युवा शक्ति को बधाई दी।

बता दें कि बिजनस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार 2023 के पहले छह महीनों में औपचारिक रोजगार सृजन में वृद्धि के मामले में असम 33 प्रतिशत बढ़ोतरी दर के साथ पहले स्थान पर है। इसी लिस्ट में 28.6 प्रतिशत के साथ उत्तराखंड दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहा है। वहीं, बिहार 21.1 प्रतिशत के साथ तीसरे और झारखंड ने 20.5 प्रतिशत की दर के साथ चौथे और हिमाचल 17.1 प्रतिशत की दर हालिस कर पांचवां स्थान बनाया है।

भविष्य निधि संगठन (EPFO) पेरोल डेटा के अनुसार कर्मचारियों की सेलरी पर किए गए विश्लेषण के अनुसार, 24 प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 21 में शुद्ध पेरोल वृद्धि की दर भी बढ़ी है। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2023 के पहले छह महीनों में उच्च रोजगार सृजन और कार्यबल का फॉर्मलाइजेशन हुआ।

सीएम धामी ने इस उपलब्धि पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड रोजगार सृजन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम सभी प्रधानमंत्री के कथन के अनुसार 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए कार्यरत हैं।

 

रोजगार सृजन बढ़ोतरी में शीर्ष पांच राज्य

राज्य             बढ़ोतरी प्रतिशत दर

असम                    33

उत्तराखंड             28.6

बिहार                  21.1

झारखंड              20.5

हिमाचल              17.1

Previous Post

उत्तराखंड के 6 PCS अधिकारी बने IAS, देखें लिस्ट

Next Post

धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, 20 प्रस्ताव पर लगी मुहर, राज्य आंदोलनकारियों की मुराद पूरी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
Next Post
महिला समूहों सीएम धामी का तोहफा, ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ की शुरू

धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, 20 प्रस्ताव पर लगी मुहर, राज्य आंदोलनकारियों की मुराद पूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.