• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश से राहत, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 30, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश से राहत, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश का सिलसिला थम गया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।  हालांकि उमस भरी गर्मी बढ़ी है। वहीं अचानक मानसून  कमजोर पड़ गया। जिसके बाद अगस्त के अंतिम सप्ताह में न के बराबर वर्षा हुई। जिसको लेकर मौसम विज्ञानी चिंता में हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर में भी मानसून का यही रुख रह सकता है। ऐसे में मानसून के समय से पहले विदा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। साथ ही मानसून की ओवरआल वर्षा भी सामान्य से कम रह सकती है। हालांकि, अब तक यह सामान्य रही है। वर्ष 2002 के बाद यह पहला मौका है, जब मानसून अगस्त में ही कमजोर पड़ गया।

23 जून को मानसून ने दी थी दस्तक

इस बार उत्तराखंड में मानसून ने 23 जून को दस्तक दी और जुलाई की शुरुआत से ही भारी वर्षा शुरू हो गई। यह क्रम अगस्त में भी शुरुआती तीन सप्ताह तक जारी रहा। अब तक की बात करें तो मानसून सीजन में सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। लेकिन, अगस्त में सामान्य से चार प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। ऐसा अगस्त के अंतिम सप्ताह में मानसून के कमजोर पड़ने से हुआ। पिछले पांच दिन में प्रदेश में सामान्य से 70 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

पिछले साल भी अगस्त के दूसरे पखवाड़ें में थमने लगी थी वर्षा

मौसम विज्ञानी इसे अलनीनो का प्रभाव बता रहे हैं। ठीक यही स्थिति वर्ष 2002 में भी बनी थी। तब अगस्त के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ ही वर्षा का क्रम थमने लगा था। उस वर्ष मानसून सीजन में सामान्य से 28 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी और मानसून सितंबर मध्य में ही विदा हो गया। जबकि, आमतौर पर उत्तराखंड में मानसून सीजन एक जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। सितंबर अंत में मानसून की विदाई होती है। बीते वर्ष तो मानसून आठ अक्टूबर को विदा हुआ था।

सितंबर में विदा होगा मानसून 

इस वर्ष अभी मानसून की विदाई को लेकर कोई सटीक अनुमान नहीं है, लेकिन इसके सितंबर के तीसरे सप्ताह तक विदा होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, सितंबर में भी वर्षा सामान्य से कम रहने के आसार हैं।

उत्तराखंड में आपदा से हुई क्षति पहुंची 1300 करोड़ के पार

मानसून में इस बार उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। जनहानि के साथ ही सड़कों, कृषि भूमि समेत सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंची है। सरकार की ओर से विभागवार कराए जा रहे क्षति के आकलन में यह आंकड़ा 1300 करोड़ के पार जा पहुंचा है। अभी आकलन चल रहा है और इसमें और वृद्धि हो सकती है। विभागवार हुई क्षति के ब्योरे के साथ ही सरकार के आगामी कदमों पर केंद्रित एक रिपोर्ट।

टिहरी में मानसून में वर्षा ने जमकर बरसाया कहर

वहीं टिहरी में इस बार मानसून में वर्षा ने जमकर कहर बरपाया। भारी वर्षा के कारण जिले में भूस्खलन होने से दस व्यक्तियों की मौत हुई जबकि तीन घायल हुये। भूस्खलन के दौरान 11 मकान पूरी तरह ध्वस्त हाे गये जबकि 75 भवन आशिंक रूप से क्षतिग्रस्त हुये। टिहरी जिले में वर्षा के कारण लगभग दस गांवों में भूस्खलन की घटनायें हुई।

Tags: #heavyrainfall #debris #rishikeshdevprayaghighway #highwayblocked#helang #motarway #madmaheshwardham #track #vanished #TapkeshwarMahadevMandir #temple #Foundation #collapsed #Tapkeshwar #buildingcollapse#injured #sdrf#jalbharav #waterlogging#Monsoon#redalert #yellowalert #flood #disaster #meteorologicaldepartment#rescue#Rishikesh#river #orangealert#road #vanished#Roadvanished #kalpeshwarmahadevmandir #panchkedar#storm#thuderstorm
Previous Post

उत्तराखंड शासन ने IAS और PCSअधिकारियों के दायित्व में किया फेरबदल, देखें लिस्ट

Next Post

इस नेता की बढ़ी बढ़ी मुश्किलें, कॉलेज पर विजिलेंस की टीम ने मारा छापा, पढ़ें क्या है मामला

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
इस नेता की बढ़ी बढ़ी मुश्किलें, कॉलेज पर विजिलेंस की टीम ने मारा छापा, पढ़ें क्या है मामला

इस नेता की बढ़ी बढ़ी मुश्किलें, कॉलेज पर विजिलेंस की टीम ने मारा छापा, पढ़ें क्या है मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.