• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

पुण्यानंद गिरि के खिलाफ हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन, यह है मामला

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 26, 2023
in Uttarakhand
0
पुण्यानंद गिरि के खिलाफ हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन, यह है मामला
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरिद्वार। पुण्यानंद नामक तथाकथित संत द्वारा कथा के दौरान ब्राह्मणों के लिए अपशब्द कहने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। ब्राह्मण समाज में पुण्यानंद के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। आज बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा थाना कनखल क्षेत्र के चौक बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद सभी लोगों द्वारा थाने पर भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में शहर विधायक मदन कौशिक, श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ एवं सैकड़ों की तादाद में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

पुण्यानंद की गिरफ्तारी की मांग

इस मौके पर ब्राह्मण समाज के सभी लोगों ने पुलिस से मांग की कि पुण्यानंद गिरि ने जिस तरह से पूरे ब्राह्मण समाज के लिए अपशब्द कहे हैं, उसके लिए उसको सार्वजनिक तौर पर पूरे समाज से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने पुलिस से मांग की कि पुण्यानंद गिरि के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। अगर पुलिस पुण्यानंद की गिरफ्तारी नहीं करती है, तो ब्राह्मण समाज द्वारा और उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही पुण्यानंद गिरि द्वारा ब्राह्मणों को अपशब्द कहे जाने पर आक्रोषित ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा कनखल चौक बाजार पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कनखल थाने का घेराव किया गया। एक दिन पूर्व पुण्यानंद गिरि के खिलाफ दी गई तहरीर पर कार्रवाई न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस से तुरंत ही पुण्यानंद की गिरफ्तारी की मांग की गई।

यह है मामला 

पुण्यानंद गिरि नाम के तथाकथित संत ने बुधवार को हरिद्वार स्थित अपने आश्रम में कथा की थी. आरोप है कि इस कथा के दौरान पुण्यानंद गिरि की जुबान फिसल गई. पुण्यानंद गिरि पर कथा के दौरान ब्राह्मणों के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोप है. इसके खिलाफ ब्राह्मणों ने प्रदर्शन करते हुए कनखल पुलिस को तहरीर दी थी.

Previous Post

Weather Update: आज इन जिलों में भारी बारिश के आसार; येलो अलर्ट, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Next Post

लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी ट्रेन, मदुरै स्टेशन पर लगी भयंकर आग,10 लोगों की मौत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी ट्रेन, मदुरै स्टेशन पर लगी भयंकर आग,10 लोगों की मौत

लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी ट्रेन, मदुरै स्टेशन पर लगी भयंकर आग,10 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.