• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Chamba Landslide: एक और शव बरामद, लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या हुई पांच

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 22, 2023
in Uttarakhand
0
Chamba Landslide: एक और शव बरामद, लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या हुई पांच
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 टिहरी। नई टिहरी के चंबा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। टैक्सी स्टैंड के ऊपर भूस्खलन हुआ, जिसमें हादसे में मां-बेटे समेत चार की मौत हो गई। वहीं देर रात एसडीआरएफ ने मलबे से एक और शव बरामद किया। जिसके बाद इस हादसे में एक चार महीने के बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

चार लोगों पूनम खंडूरी (30), चार माह का बेटा सारवील और बहन सरस्वती देवी (45) पत्नी विनोद प्रसाद रतूड़ी निवासी ग्राम रिंडोलए प्रकाश (30) पुत्र फूलदास निवासी ग्राम नवागर, सारज्यूला चंबा के शव प्रशासन ने सोमवार शाम को ही बरामद कर लिए थे। एक और शव रात करीब साढ़े 12 बजे बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त सोहन सिंह रावत(34) वर्ष पुत्र रुकुम सिंह निवासी बेरगणी गांव थौलधार ब्लॉक के रूप में हुई है। सोहन सिंह एक ऑनलाइन कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था।

चंबा नई टिहरी मार्ग पर यातायात बहाल

प्रशासन की टीम ने देर रात तक भूस्खलन वाले स्थान से मलबा हटाने का काम जारी रखा। सुबह तक पूरी तरह से मलबा हटाने के बाद चंबा नई टिहरी मोटर मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया है।

थाने के पास के चार घर खाली कराए
पहाड़ी से आए सैकड़ों टन मलबे में दो कार, एक स्कूटी और बाइक दब गईं। वहां पर बना सार्वजनिक शौचालय भी जमींदोज हो गया। मलबे को साफ करने के लिए छह जेसीबी मशीन, डोजर लगाए गए हैं। भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से थाना के पास के चार घरों को खाली कर परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट किया है।

बीते रोज हुआ था हादसा 

नई टिहरी के चंबा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां टैक्सी स्टैंड के पास भूस्खलन होने से लगभग 15 वाहन चट्टानों और मलबे के नीचे दब गए थे। भूस्खलन इतना जबरदस्त था कि उसका मलबा सड़क पर करीब 50 मीटर दायरे में फैल गया और चंबा-नई टिहरी रोड बंद हो गई। मलबे की चपेट में आने से एक सार्वजनिक शौचालय और चंबा थाना का मुख्य प्रवेश द्वार भी ध्वस्त हुआ है।

Tags: #monsoon #heavyrainfall #debris #landslide #tehri #chamba #taxistand #vanished #collapsed #buildingcollapse #death #injured #sdrf#rescue#roadblock #thuderstorm#storm #river #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster #meteorologicaldepartment
Previous Post

चमोली से आया दिल दहलाने वाला विडियो; झरने में नहा रहे थे लोग उपर गिरा मलबा

Next Post

Uttarakhand Weather: देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसस का हाल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Uttarakhand Weather: देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसस का हाल

Uttarakhand Weather: देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसस का हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.