• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

तोता घाटी में भूस्खलन से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बंद, ऑल वेदर रोड के काम से दरक रही पहाड़ी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 18, 2023
in Uttarakhand
0
तोता घाटी में भूस्खलन से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बंद, ऑल वेदर रोड के काम से दरक रही पहाड़ी
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर। श्रीनगर  के पास तोता घाटी में एक बार फिर भूस्खलन की वजह से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है। विभाग की टीम रास्ते को खोलने में जुटी हुई है। मलबा ज्यादा होने के कारण हाईवे खोलने में समय लग रहा है।
बता दें कि तोता घाटी में ऑल वेदर रोड के तहत सड़क के चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है, जिसकी वजह से यहां लगातार पहाड़ दरक रहा है। तोता घाटी में लगातार हो रहा लैंडस्लाइन नासूर बन चुका है, जिसका कोई उपचार नहीं मिल पा रहा है। इसका खामियाजा आम से लेकर खास तक सभी को भुगतना पड़ रहा है। तोता घाटी में हाईवे बंद होने की वजह से लोगों को ऋषिकेश से वाया नरेंद्र नगर, चंबा और टिहरी होते हुए पहुंचना पड़ रहा है। ये रास्ता 60 किमी लंबा पड़ता है, जिससे लोगों का समय और पैसा दोनों ज्यादा खर्च हो रहा है। शुक्रवार 18 अगस्त सुबह फिर से तोता घाटी में भारी भूस्खलन हुआ है। इस कारण ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे 58 फिर से बंद हो गया।

बता दें कि बीते दिनों भी तोता घाटी में ही सड़क का 50 मीटर हिस्सा नदी में समा गया था। यानी तीन मीटर चौड़ी सड़क पूरी तरह खत्म हो गई थी। इसके साथ-साथ अटाली गंगा में भी सड़क बंद हो रखी है। यहां मार्ग कभी खुलता है तो कभी पहाड़ी से बोल्डर आने के कारण बंद हो जा रहा है। ऐसी हालत में पुलिस ने रूट डायवर्ट किया और यात्रियों को नरेंद्र नगर के रास्ते श्रीनगर भेजा जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बीपी द्विवेदी ने बताया कि अटाली गंगा में मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है। साथ में तोता घाटी में भी मार्ग से भारी बोल्डर हटाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुल्लर में पुल की एप्रोच में 20 मीटर के हिस्से में दरारें आई हुई हैं। इसकी भी मरम्मत की जा रही है। उन्होंने कहा कि तोता घाटी में मौसम के ठीक होने के बाद सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सड़क को जल्द ठीक कर दिया जाएगा। वहीं सड़क के टूटने के मामले में उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को 24 घंटे सड़क पर हैवी मशीन रखने के आदेश दिए गए हैं, जिससे मार्ग खोलने में समय की बर्बादी न हो और आम जन को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

Tags: #highwayblock #roadblock #pwd  #sdrf#monsoon #heavyrainfall #debris#landslide #vanished #collapse storm #river #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster #meteorologicaldepartment#rescue#Rishikesh#rishikeshbadrinathhighway#road #vanished #thuderstorm
Previous Post

Zero Shadow Day 2023: आज है जीरो शेडो डे, सीधी पड़ रही सूर्य की किरणों के कारण बनती है यह स्थिति, पढ़ें

Next Post

पहाड़ जैसी है पहाड़ की पीड़ा: बारिश से बहे सड़क और पुल, जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर; देखें

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
पहाड़ जैसी है पहाड़ की पीड़ा: बारिश से बहे सड़क और पुल, जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर; देखें

पहाड़ जैसी है पहाड़ की पीड़ा: बारिश से बहे सड़क और पुल, जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर; देखें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.