• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Weather: आज प्रदेशभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कुछ दिन बारिश से राहत मिलने के आसार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 18, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarakhand Weather Update: आज इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, यलो अलर्ट जारी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में बारिश से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को भी भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने प्रदेशभर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, शनिवार को कुछ जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, अगले दो दिन बारिश से थोड़ी राहत के आसार हैं। अगले सप्ताह के बाद फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 22 अगस्त के बाद प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।

इन जिलों में पड़ेंगी तीव्र बौछारें

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम के मिजाज में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। आज देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में आज तीव्र बौछारों के एक से दो दौर हो सकते हैं। अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

यहां हुई सबसे अधिक बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के देहरादून और बागेश्वर जिले में अब तक सबसे अधिक बारिश हुई है। दून में 1608.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 56 फीसदी अधिक है। बागेश्वर जिले में सामान्य से 174 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। जिले में अब तक 1561.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। हरिद्वार में सामान्य से 80 प्रतिशत बारिश रिकॉर्ड की गई। अब तक जिले में 1236 मिमी बारिश हो चुकी है। टिहरी में सामान्य 41 प्रतिशत अधिक 943 मिमी, चमोली में 64 प्रतिशत अधिक 862.1 मिमी बारिश हो चुकी है, लेकिन पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा में सामान्य कम बारिश रिकाॅर्ड की गई है। अलबत्ता ऊधमसिंह नगर जिले में सामान्य 33 प्रतिशत अधिक यानी 1051.8 मिमी बारिश हो चुकी है।

Tags: #monsoon #heavyrainfall #debris #madmaheshwardham #track #vanished #chamoli #joshimath #helang #joshimathsink #joshimathsinking #buildingcollapse #death #injured #sdrf#rescue#road #vanished #thuderstorm#storm #river #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster #meteorologicaldepartment
Previous Post

Kedarnath: दो दिन बाद फिर शुरू हुई केदारनाथ यात्रा, धाम में लगा भक्तों का तांता, 11 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

Next Post

फोन पर बात करते हुए सीएम को पुलिस अधिकारी ने किया सैल्यूट….मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया एक्शन; ट्रांसफर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
फोन पर बात करते हुए सीएम को पुलिस अधिकारी ने किया सैल्यूट….मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया एक्शन; ट्रांसफर

फोन पर बात करते हुए सीएम को पुलिस अधिकारी ने किया सैल्यूट....मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया एक्शन; ट्रांसफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.