• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

ऋषिकेश के राम झूला पुल पर मंडराया खतरा, पुल के नीचे का पुश्ता बहा, आवाजाही पर रोक

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 17, 2023
in Uttarakhand
0
ऋषिकेश के राम झूला पुल पर मंडराया खतरा, पुल के नीचे का पुश्ता बहा, आवाजाही पर रोक
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ऋषिकेश। उत्तराखंड में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से हाहाकार मचा हुआ है। मॉनसून लोगों की जिंदगियों पर भारी पड़ रहा है। जगह-जगह भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं ऋषिकेश में कुदरत का कहर देखने को मिला है। यहां भी लैंडस्लाइड का खतरा मंडरा रहा है। देश विदेश के करोड़ों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहने वाला राम झूला पुल धंसने की कगार पर है। राम झूला पुल के नीचे लैंडस्लाइड हो रहा है। इससे पुल कभी भी गिर सकता है।

राम झूला पुल के नीचे का पुश्ता बहा

बता दें कि ऋषिकेश का राम झूला पुल करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्रों को जोड़ता है। ये पुल खुद भी आस्था का केंद्र है। राम झूला पुल से ऋषिकेश के गीताभवन, स्वर्गआश्रम, मुनि की रेती, परमार्थ निकेतन और नीलकंठ महादेव की ओर जाया जाता है। इस संपर्क मार्ग पर लगातार भूस्खलन हो रहा है।  भारी बारिश की वजह से मुनि की रेती क्षेत्र में राम झूला पुल के नीचे का पुश्ता बह गया है। माना जा रहा है कि गंगा के उफान पर आने की वजह से यह नुकसान हुआ है। इसी भूस्खलन के कारण राम झूला पुल पर खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम के निर्देश पर राम झूला पुल पर पर्यटकों के आवाजाही रोक दी गई है।

पुल को दोनों छोरों पर पुलिस को तैनात

बता दें कि पुल के नीचे लैंडस्लाइड को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं आनन-फानन में प्रशानिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।  प्रशासन ने एहतियात के तौर पर राम झूला पुल पर आवाजाही पर रोक लगा दी है। पुल पर आने जाने से कभी भी जान पर खतरा आ सकता है।  पुल को दोनों छोरों पर पुलिस को तैनात क दिया गया है, ताकि कोई भी शख्स इस पुल से आवाजाही न कर सके। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पर्यटकों को राम झूला पुल पर जाने से रोकना शुरू कर दिया है। उधर, नरेंद्र नगर के एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। भारी बारिश की वजह से राम झूला पुल के नीचे का पुश्ता बह गया है। पीडब्ल्यूडी की एक टीम निरीक्षण करने के लिए राम झूला भेजी गई है। इंजीनियरों की टीम निरीक्षण करने के बाद जो रिपोर्ट सौंपेगी, उसके आधार पर राम झूला पुल पर आवाजाही को लेकर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल उच्च अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है. पुलिस को पर्यटकों को रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

1986 में बना था राम झूला पुल

ऋषिकेश का राम झूला पुल 1986 में बना था। भगवान राम के नाम से इस पुल को भी लोग आस्था का केंद्र मानने लगे। राम झूला पुल से अनेक आस्था के केंद्र मठ और मंदिरों की ओर जाने का रास्ता है। अब पुल पर आवाजाही बंद होने से पर्यटकों, स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

 

Tags: #monsoon #heavyrainfall #debris #Rishikesh #RamJhulabridge #landslide #vanished #chamoli #joshimath #helang #joshimathsink #joshimathsinking #buildingcollapse #death #injured #sdrf#rescue#road #vanished #thuderstorm#storm #river #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster #meteorologicaldepartment
Previous Post

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा मामले में CBI की जांच तेज, 29 महिला सहित 53 अधिकारी तैनात

Next Post

Ghee Sankranti 2023 Images: आज मनाया जा रहा है उत्तराखंड का लोकपर्व घी संक्रांति, जानिए इसका महत्व

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Ghee Sankranti 2023 Images: आज मनाया जा रहा है उत्तराखंड का लोकपर्व घी संक्रांति, जानिए इसका महत्व

Ghee Sankranti 2023 Images: आज मनाया जा रहा है उत्तराखंड का लोकपर्व घी संक्रांति, जानिए इसका महत्व

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.