• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बारिश से बेहाल हुआ उत्तराखंड; देहरादून में सबसे ज्यादा बरसे मेघ, तोड़ा रिकॉर्ड

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 16, 2023
in Uttarakhand
0
बारिश से बेहाल हुआ उत्तराखंड; देहरादून में सबसे ज्यादा बरसे मेघ, तोड़ा रिकॉर्ड
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पहाड़ों पर हो रही बारिश और इससे होने वाली जान-माल की हानि का सिलसिला जारी है। हालांकि मंगलवार को मौसम ने कुछ राहत दी तो लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं आज बुधवार को भी मौसम कई इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है और कई इलाकों में धूप खिली। लेकिन खतरा अभी कम नहीं हुआ है। उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट है।

मौसम साफ होने से राहत 

उत्तराखंड में इस बार मानसून आफत बनकर बरस रहा है। कहीं बादल फटने की घटना तो कहीं सड़क धसने की तो कहीं मकानो के अंदर मलबा आने की खबर आम सी हो गई है। लेकिन भारी बारिश और भूस्खलन के बीच आज मौसम साफ होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। वहीं नदियों का जलस्तर अभी भी बढ़ा हुआ है। राजमार्ग की बात करें तो भूस्खलन की वजह से ये भी बाधित हैं।

सबसे ज्यादा बारिश देहरादून जिले में

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा बारिश देहरादून जिले में हुई है। राजधानी में हुई बारिश ने दूसरी बार 72 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सहस्रधारा में 251 एमएम बारिश हुई। नौ अगस्त को भी सहस्रधारा में इतनी ही बारिश दर्ज की गई थी। जबकि, इससे पहले साल 1952 में 22 अगस्त को 332.2 एमएम बारिश हुई थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है सहस्रधारा का अधिकतर हिस्सा वनों से घिरा हुआ है। इस इलाके में बारिश ज्यादा होने की वजह एक यह भी है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, आने वाले दिनों में भी इस इलाके में अधिक बारिश होने की संभावना है।

Tags: #monsoon #heavyrainfall #debris #madmaheshwardham #track #vanished #chamoli #joshimath #helang #joshimathsink #joshimathsinking #buildingcollapse #death #injured #sdrf#rescue#road #vanished #thuderstorm#storm #river #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster #meteorologicaldepartment
Previous Post

मद्महेश्वर में पुल और मार्ग बहा, फंसे कई लोग; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू जारी

Next Post

पलक झपकते ही झील में समाया 100 साल पुराना हनुमान मंदिर, वीडियो

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
पलक झपकते ही झील में समाया 100 साल पुराना हनुमान मंदिर, वीडियो

पलक झपकते ही झील में समाया 100 साल पुराना हनुमान मंदिर, वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.